Home » UPSC Result : तीसरे प्रयास में मिली सफलता, डोरंडा के मो.इश्तियाक रहमान को 354वीं रैंक

UPSC Result : तीसरे प्रयास में मिली सफलता, डोरंडा के मो.इश्तियाक रहमान को 354वीं रैंक

by Mujtaba Haider Rizvi
Mohd Ishtiyaq Rahman UPSC Rank 354
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी के डोरंडा स्थित मनिटोला निवासी मो. इश्तियाक रहमान ने यूपीएस यूपीएससी परीक्षा में 354वीं रैंक हासिल कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है।

मो. इश्तियाक रहमान की प्रारंभिक शिक्षा रांची के लोयला स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज, रांची से बीबीए की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी।

इसी बीच करीब तीन महीने पहले उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग में नौकरी भी मिली थी, जहां वे वर्तमान में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ अपनी तैयारी जारी रखते हुए उन्होंने तीसरे प्रयास में परीक्षा में सफलता हासिल की।
इश्तियाक ने बताया कि रोजाना 7 से 8 घंटे तैयारी करता था।

Read Also: JHARKHAND HEALTH NEWS: ‘उमंग दिवस’ कार्यक्रम की शुरुआत, जानें क्या कहा नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी ने

Related Articles

Leave a Comment