Home » MUKHYMANTRI MAIYAN SAMMAN YOJNA: 3.88 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई मंईयां सम्मान योजना की राशि, लाभुकों को मिले इतने करोड़

MUKHYMANTRI MAIYAN SAMMAN YOJNA: 3.88 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई मंईयां सम्मान योजना की राशि, लाभुकों को मिले इतने करोड़

RANCHI NEWS: मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची की 3.88 लाख महिलाओं को 2,500 रुपये सम्मान राशि भेजी गई, दीपावली और छठ पर महिलाओं के चेहरों पर खुशी लौटी।

by Vivek Sharma
मईयां सम्मान योजना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 2,500 प्रति लाभुक की दर से राशि भेज दी गई है। जिसके तहत कुल 97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में भेजी गई है।

महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगा। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान मिले।

इन प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भुगतान

अनगड़ा – 16,843 लाभुक

अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417 लाभुक

बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413 लाभुक

बेड़ो – 20,797 लाभुक

बुंडू – 8,525 लाभुक

बुंडू नगर पंचायत – 3,572 लाभुक

बुढ़मू – 18,073 लाभुक

चान्हो – 19,894 लाभुक

हेहल शहरी क्षेत्र – 15,442 लाभुक

ईटकी – 10,482 लाभुक

कांके – 31,828 लाभुक

कांके शहरी क्षेत्र – 1,325 लाभुक

खलारी – 9,703 लाभुक

लापुंग – 11,478 लाभुक

माण्डर – 23,395 लाभुक

नगड़ी – 18,159 लाभुक

नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168 लाभुक

नामकुम – 18,021 लाभुक

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078 लाभुक

ओरमांझी – 18,310 लाभुक

राहे – 9,647 लाभुक

रातू – 18,792 लाभुक

सिल्ली – 21,382 लाभुक

सोनाहातू – 13,192 लाभुक

तमाड़ – 18,714 लाभुक

सदर शहरी क्षेत्र – 21,754 लाभुक



Related Articles