Home » Murder: कदमा में पुलिस ने टोल ब्रिज के पास खरकाई नदी से बरामद किया युवक का शव

Murder: कदमा में पुलिस ने टोल ब्रिज के पास खरकाई नदी से बरामद किया युवक का शव

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कदमा पुलिस ने कदमा के टोल ब्रिज के पास खरकाई नदी से एक युवक का शव बरामद किया है। कदमा थाना पुलिस ने रविवार को 10:00 बजे बताया कि शव की पहचान सोनारी के खूंटाडीह के रहने वाले मनोज पात्रो के रूप में की गई है। मनोज पात्रो खंटाडीह में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रहता था। बताते हैं कि वह नशे का आदी था। पहले वह चालक था और ड्राइविंग करता था। 2 महीने से घर नहीं आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मनोज पात्रो ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

Read also – Govindpur Accident: गोविंदपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Related Articles