पटना/Nalanda University Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दिल्ली से बिहार पहुंचे। विशेष विमान से पीएम गया आये। यहां हेलिकॉप्टर से नालंदा गये। प्रधानमंत्री प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को देखा और इतिहास की जानकारी ली। इसके बाद वह राजगीर में बने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस गये। नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस प्रधानमंत्री ने लोकापर्ण किया।
Nalanda University Bihar: 17 देशों के राजदूत थे मौजूद
राजगीर में बने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के लोकपर्ण के दौरान 17 देशों के राजदूत मौजूद थे। इसके साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। 17 देशों की साझेदारी से नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है। इसमें कुल 221 संरचनाएं है। लोकापर्ण के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से गया लौटे। जहां विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
Nalanda University Bihar: 445 एकड़ में बना है नया कैंपस, 1749 करोड़ रुपये हुए है खर्च
19 सितंबर 2014 को तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का शिलान्यास किया था। नौ साल में नये कैंपस का निर्माण हुआ, जिसे मोदी देश को समर्पित करने जा रहे है। नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस दुनिया का सबसे बड़ा कैंपस है। कैंपस राजगीर के पंच पहाड़ियों में से एक वैभारगिरि की तलहटी में बना है। नालंदा यूनिवर्सिटी का निर्माण 445 एकड़ में हुआ है। इसे बनाने 1749 करोड़ रुपये खर्च हुए है।
Read also:- पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, जानिए इस विवि का इतिहास

