सेंट्रल डेस्क: Hamas Leader Ismail Haniyeh killed: आतंकी संगठन हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई है। इजरायल के साथ चल रही लड़ाई में इसे एक बड़ी घटना माना जा रहा है। ईरान की स्टेट मीडिया की ओर से ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (Islamic Revolutionary Guard Corp) के हवाले से बताया गया कि हमास का पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया को तेहरान में मार दिया गया है।

Hamas Leader Ismail Haniyeh killed : इजरायल के अभियान में मारा गया हानिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत इस्माइल हानिया के घर पर हमला किया गया। रात के दो बजे उसके आवास पर मिसाइल से किए गए हमले में उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत के लिए इजरायल को ठहराये जाने के बाद इजरायल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Hamas Leader Ismail Haniyeh killed : दोहा में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
जानकारी के अनुसार इस्माइल हानिया के शव को कतर की राजधानी दोहा में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस्माइल हानिया की अगुवाई में ही आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इस हमले को 75 साल की समयावधि में सबसे बड़ा हमला बताया गया। हमले में 1200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
Hamas Leader Ismail Haniyeh killed : ईरान के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह गया था हानिया
हमास का पॉलिटिकल चीफ मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथ ग्रहण को लेकर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने तेहरान आया था। तेहरान में ही इस्माइल हानिया के ठिकाने पर मिसाइल से हमले किए गये। रात करीब दो बजे किए गये इस मिसाइल अटैक मे हानिया के साथ उसका बॉडीगार्ड भी मारा गया।
Read Also:- President Nicolas Maduro: वेनेजुएला में निकोलस मादुरो के राष्ट्रपति बनने पर विरोध, 11 लोगों की गयी जान

