स्पेशल डेस्क :Chenab Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं। वे जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत बनकर तैयार चिनाब पुल का उद्घाटन किया। माना जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है। यह पुल पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है। 1.3 किमी लंबा यह रेल पुल कटरा से बनिहाल तक 111 किमी की दूरी में एक महत्वपूर्ण लिंक होगा।
यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना का हिस्सा है। इसके साथ ही मोदी के कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। संगलदान-बारामूला रेल लिंक पर पहली रेल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाया जा सकता है। इसके बाद वह जम्मू में एक दस्तावेज को भी चिन्हित कर सकते हैं। खबर के मुताबिक, पीएम मोदी ग्रैंडबल वी कूप में बने 244 फ्लैट का उद्घाटन भी कर सकते हैं। साथ ही घाटी में ही नौ मंजिला फ्लैट बनाने का भी निर्धारण किया जा सकता है।
Chenab Bridge की खासियत
चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। चिनाब पुल की ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर है। चिनाब पुल की कुल लम्बाई 1315 मीटर है। चिनाब पुल का 530 मीटर हिस्सा जमीन के ऊपर है। चिनाब पुल का शेष भाग 785 मीटर चिनाब वैली पर बना है। चिनाब पुल को 120 वर्षों के लिए डिजाइन किया गया है। चिनाब पुल का भूकंप जोन 5 के हिसाब से तैयार किया गया है।
चिनाब पुल पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेल दौड़ेगी। चिनाब पुल का मुख्य आर्च स्पान 467 मीटर है। चिनाब पुल में कुल मिलाकर 18 खंभे हैं। चिनाब पुल में सबसे ऊंचा कंक्रीट पिलर करीब 49.343 मीटर का है।
DRDO की मदद से ब्लास्ट लोड के लिए भी डिजाइन
चिनाब पुल में 27,000 टन से भी ज्यादा स्टील की खपत हुई है। चिनाब पुल को DRDO की मदद से ब्लास्ट लोड के लिए भी डिजाइन किया गया है। चिनाब पुल को जोड़ने के लिए विश्व स्तरीय वेल्डिंग को उपयोग में लाया गया है। यह 260 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने वाली हवा का दबाव सह सकता है।
READ ALSO: योद्धा का टीजर रिलीज, एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

