Home » पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के मंत्री ने साधा निशाना, जानिए क्या कहा मंत्री ने

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के मंत्री ने साधा निशाना, जानिए क्या कहा मंत्री ने

by Rakesh Pandey
pm modi Lakshadweep
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा (PM Modi Lakshadweep) के बाद से लोग घूमने के लिए लक्षद्वीप को मालदीव के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया को देखकर मालदीव के नेता नाखुश नजर आ रहे हैं। साथ ही मालदीव के नेताओं ने अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला महजूम माजिद ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि भारत हमें निशाना बना रहा है। उन्होंने लिखा कि पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में भारत को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

पीएम मोदी ने शेयर की थीं लक्षद्वीप की तस्वीरें (PM Modi Lakshadweep)

बता दें कि 4 जनवरी को पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा कर बताया था कि उन्होंने लक्षद्वीप का दौरा किया है, वहां वे बीच पर घूमे, कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटी की, इससे जुड़े कई फोटो और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर जब मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना होने लगी, तो इस मामले में मालदीव के मंत्रियों ने भी टिप्पणी कर दी और विवाद हो गया।

pm modi Lakshadweep

जानिए मालदीव के मंत्री ने क्या कहा

मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला मोहजुम माजिद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मालदीव के पर्यटन को निशाना बनाने के लिए मैं भारत के पर्यटन को शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारत को हमारे बीच पर्यटन से कड़ी टक्कर मिलेगी। हमारा रिजॉर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ही इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा है। मालदीव के एक अन्य नेता जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ाने को लेकर लिखा कि बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन हमसे प्रतिस्पर्धा करना एक भ्रम ही है।

वह हमारे जैसी सर्विस कैसे देंगे? साथ ही वहां के बीच साफ कैसे रह सकते हैं? कमरों में हमेशा रहने वाली बदबू भी सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं एक अन्य मंत्री मरियम शिउना ने भी विवादास्पद टिप्पणी की, जिसकी निंदा मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने की। उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा “भयानक” थी और कहा कि भारत द्वीपसमूह राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक “प्रमुख सहयोगी” है।

सोशल मीडिया पर दिखा लोगों में आक्रोश

मालदीव के मंत्री ने ट्वीट करते हुए भारत पर देश को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है और कहा है कि भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी रद्द की गई हवाई यात्रा और होटल बुकिंग के कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर लोग मालदीव का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि PM मोदी की लक्षद्वीप विजिट से मालदीव के टूरिज्म को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है।

कई मंत्रियों को किया गया सस्पेंड

इन सबके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिउना के अलावा दो और डिप्टी मिनिस्टर्स माल्शा और हसन जिहान को भी सस्पेंड किया गया है। मालदीव सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने कहा कि भारत के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के हवाले से जो कुछ चल रहा है, उसके बारे में हमारी सरकार अपना रुख साफ कर चुकी है।

फॉरेन मिनिस्ट्री ने भी बयान जारी किया है। भारत के बारे में कमेंट्स करने वाले सभी सरकारी अफसरों को फौरन सस्पेंड किया जा रहा है। खलील ने उन मंत्रियों के नाम का खुलासा नहीं किया, जिन्हें सस्पेंड किया गया है।

कांग्रेस ने भी पीएम पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं, क्या वो देश का हिस्सा नहीं है? वो लक्षद्वीप जा सकते हैं। आप मणिपुर जाकर देखो, क्या हाल है उसका। उन्होंने कहा कि हम एक बहुत बड़ा भारता जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। 14 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों के 100 लोकसबा सीटों और 300 से अधिक विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

READ ALSO: बमके ललन सिंह ने मीडिया संस्थानों को भेजा कानूनी नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Related Articles