सेंट्रल डेस्क: NEET 2024: नीट परीक्षा को लेकर पूरे देश में विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे है। परीक्षा को लेकर पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय गलती नहीं मान रहा था। वहीं अब नीट मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार गड़बड़ी की बात स्वीकार की है। उन्होंने माना है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। रविवार को उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा के रिजल्ट में कुछ गलतियां तो हुई हैं। जो भी गलतियां हुई है, उसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में अभी और सुधार की जरूरत है।

दो गड़बड़ियां सामने आयी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा कि नीट (NEET) रिजल्ट में दो गड़बड़ियां सामने आयी है। मैं छात्रों और अभिभावकों आश्वस्त करता हूं , सरकार इसे गंभीरता से लेगी और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि कम समय मिलने के कारण कुछ विद्यार्थी को ग्रेस नंबर दिये गये। वहीं दो जगहों पर परीक्षा में अनियमितताएं सामने आयी हैं।
एकसाथ 67 अभ्यर्थियों ने किया था टॉप, उठे सवाल
नीट का आयोजनन पांच मई को किया गया था। इसमें 23 लाख 30 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान परीक्षा ली गयी थी।
लोकसभा चुनाव का परिणाम जारी होने के दिन ही चार जून को नीट ने रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें 67 विद्यार्थियों को 720 अंक प्राप्त हुए थे। पहली नीट की परीक्षा के इतिहास में एक साथ इतने छात्रों ने टॉप अंक हासिल किये थे। जिसके बाद नीट के रिजल्ट पर विद्यार्थियों ने सवाल उठाने लगे थे।
नीट परीक्षा गड़बड़ी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट समेत सात हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर हुई है। सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ आठ जुलाई को सुनवाई करेगा। नीट परीक्षा में सीबीआई जांच की मांग की भी याचिका कोर्ट में डाली गयी है।

