Home » NEET 2024 Result: नीट 2024 में रांची के मानव प्रियदर्शी को मिला आल इंडिया रैंक वन

NEET 2024 Result: नीट 2024 में रांची के मानव प्रियदर्शी को मिला आल इंडिया रैंक वन

by Rakesh Pandey
NEET 2024 Result
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/NEET 2024 Result:एनटीए की अाेर से जारी नीट यूजी के परिणाम में मानव प्रियदर्शी ने रांची के अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में आल इंडिया रैंक 1 (720/720) हासिल किया है। यह पहली बार है जब यहां के किसी छात्र काे नीट में पहला रैंक हासिल हुअा है।मानव जेवीएम श्यामली के छात्र हैं। अपनी इस सफलता पर उन्हाेंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा में सफलता पाने का कोई रहस्य नहीं है। इसे छात्र कड़ी मेहनत और सकारात्मक साेच से हासिल कर सकते हैँ।

इसके लिए व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के 12वीं (एन) के वास्तविक छात्र मानव प्रियदर्शी ने प्रख्यात शिक्षकों और गुरुओं के मार्गदर्शन में एनईईटी 2024 परीक्षा में एआइआर 1 हासिल कर अपने लिए एक अलग जगह बनाई है।

NEET 2024 Result: जेवीएम श्यामली से की 12वीं तक की पढ़ाई
नीट 2024 स्कूल रिकार्ड के अनुसार वह केजी से कक्षा 12वीं तक जेवीएम श्यामली का छात्र रहा है। साथ ही मानव एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। उनके बारे प्रिंसिपल समरजीत जाना और स्कूल के वाइस-चेयरमैन ने मानव और उसके परिवार को उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल ने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक के रूप में देश की सेवा करना गर्व की बात है।

NEET 2024 Result: जमशेदपुर के मानव डालमिया काे 790वां रैंक
अगर जमशेदपुर की बात करें ताे यहां के मानव डालमिया काे 790 ऑल इंडिया रैंक मिला है। इस प्रकार ये जमशेदपुर में पहले स्थान पर रहे हैं। इसके साथ ही अमित कुमार सिन्हा काे 854 ऑल इंडिया रैंक ताे अंशु प्रिया 1370 वां रैंक मिला है। जमशेदपुर के करीब 80 से अधिक छात्राें ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

 

read also:- NEET UG Result 2024: नीट का परीक्षा परिणाम जारी

Related Articles