Home » सरकारी स्कूलों का नया सत्र शरू, 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में देरी से 3 लाख से अधिक छात्रों का 9वीं में नहीं हो रहा एडमिशन

सरकारी स्कूलों का नया सत्र शरू, 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में देरी से 3 लाख से अधिक छात्रों का 9वीं में नहीं हो रहा एडमिशन

by The Photon News Desk
New session of govt schools starts
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/ New session of govt schools starts:  शैक्षणिक सत्र 2024-25, एक मई से शुरू हो गया, लेकिन अभी तक 8वीं बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट जैक नेे जारी नहीं किया। इसकी वजह से राज्य के 3 लाख विद्यार्थियों का एडमिशन 9वीं कक्षा में नहीं हो रहा है। पूर्वी सिंहभूम के करीब 28 हजार छात्र शामिल हैं। 8वीं बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र स्कूल में जाकर रिजल्ट के बारे में पूछकर वापस घर जा रहे हैं।

8वीं बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च को दो पालियों में जिले के 171 केंद्राें पर ली गई थी। पहली पाली में हिंदी, अंग्रेजी एवं अतिरिक्त विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। प्रत्येक विषय से 50 अंकों की बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए।

100 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाना है। 8वीं कक्षा की परीक्षा केवल बहु विकल्पीय (एमसीक्यू) प्रश्नों पर आधारित थी। प्रत्येक विषय से 50 अंक के बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा के करीब दाे महीने हाेने काे हैं लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं हाेने से छात्र व उनके अभिभावक परेशान हैं।

New session of govt schools starts: 8वीं की परीक्षा के बाद से बच्चों की पढ़ाई है बंद

8वीं की परीक्षा देने के बाद से सभी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह से बंद है, क्योंकि 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई सिर्फ मध्य विद्यालयों में ही होती है। हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं से अभी तक 8वीं की परीक्षा दे चुके बच्चों की जान-पहचान भी नहीं हो सकी है।

अगर जान-पहचान हुई रहती, तो वे 9वीं पास करके 10वीं कक्षा में गए विद्यार्थियों से पुस्तक लेकर पढ़ाई भी शुरू कर सकते थे। लेकिन यह ऑप्शन भी बच्चों के पास नहीं है। अगर डेढ़-दो महीने तक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बंद हो जाए तो उनके मन का भटकाव भी हो सकता है। इसी तरह से बच्चे ड्राप आउट भी हो जाते हैं।

एडमिशन के लिए यह विकल्प अपनाएगा विभाग:

वहीं इस पूरे माले में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का कहना है कि सभी स्कूलाें काे यह निर्देश जारी किया जा रहा है कि छात्र जिस स्कूल से 8वीं कक्षा दिया है और अगर वहां 9वीं कक्षा नहीं है ताे जिस स्कूल में छात्र एडमिशन लेना चाहेगा उसे मिलेगा। इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक यह लिखकर देंगे की संबंधित छात्र ने उनके यहां से 8वीं की परीक्षा दी है। इसके आधार पर छात्र का दाखिला हाे जाएगा।

जैक का दावा अगले सप्ताह जारी कर देंगे परिणाम:

मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट निकालने में सभी कर्मचारी और अधिकारी व्यस्त थे। इसकी वजह से 8वीं का परिणाम जारी करने में देरी हुई है। लेकिन अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में हैं। अगले सप्ताह हम परिणाम जारी कर देंगे। सच्चिदानंद दिवेंदु तिग्गा, सचिव, जैक झारखंड।

READ ALSO: यूजीसी नेट के आवेदन की तिथि 15 मई तक बढ़ी

Related Articles