सेंट्रल डेस्क : भारतीय रेलवे ने पैसेंजर्स की जरूरतों को समझते हुए एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी रेलवे सविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक नया सुपर एप “SwaRail” लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से पैसेंजर्स रिजर्वेशन टिकट, अनरिजर्ड टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, पार्सल बुकिंग और PNR जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

रेल मंत्रालय की ओर से लॉन्च किया गया यह एप Centre for Railway Information Systems (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है, और फिलहाल यह बीटा टेस्टिंग चरण में है। यह एप, भारतीय रेलवे के विभिन्न सर्विसेज को एकत्र करके यूजर्स को एक सुविधाजनक और एकीकृत अनुभव प्रदान करेगा।
SwaRail एप पर मिलेंगी ये सुविधाएं :
- रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
- अनरिजर्ड टिकट
- प्लेटफॉर्म टिकट
- पार्सल बुकिंग
- PNR जानकारी
- फूड ऑर्डर और शिकायत निवारण

ट्रैवल असिस्टेंट फीचर
इस एप में ट्रैवल असिस्टेंट भी होगा, जो सिंगल साइन-ऑन, ऑनबोर्डिंग और अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा। यूजर्स को अब विभिन्न एप्स के लिए अलग-अलग लॉगिन आईडी और पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि केवल एक साइन-इन से सारी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी।
कैसे डाउनलोड करें SwaRail ऐप?
यह एप फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है, और रिपोर्ट्स के अनुसार, Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बीटा टेस्टिंग स्लॉट्स फुल हो चुके हैं। एप के स्थिर वर्जन का लॉन्च कब होगा, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
SwaRail का उद्देश्य
SwaRail एप का उद्देश्य एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी रेलवे संबंधित सेवाओं को प्रदान करना है, जैसे चीन में WeChat एप करता है। इस एप के माध्यम से यूजर्स को पेमेंट, सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म, मूवी टिकट बुकिंग और अन्य सेवाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी।
Read Also: SMART RANCHI : स्मार्ट रांची का ऐसा एप, जहां एक क्लिक पर पूरे शहर की जानकारी

