Home » न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, बेहतर रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचना तय

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, बेहतर रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचना तय

by Rakesh Pandey
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह पक्का कर लिया है। लगातार 4 मैचों में हार के सिलसिला को भी उसने तोड़ दिया। न्यूजीलैंड 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। हालांकि उसका रन रेट काफी बेहतर है ऐसे में अगर पाकिस्तान इंग्लैंड के साथ होने वाले मैच में जीत भी जाता है तो सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ही जाएगा। आज के मैच की बात करें तो श्रीलंका से अधिक पाकिस्तान यह चाह रहा था कि श्रीलंका इस मैच को जीत ले। लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि अगर न्यूजीलैंड आज का मैच हार जाता तो उसका सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद समाप्त हो जाती।

नियमित अंतराल पर गिरता रहा श्रीलंका का विकेट:

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन रन के स्कोर पर उसका पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस छह रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा एक रन और चरिथ असालंका सिर्फ आठ रन ही बना सके।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। एक समय श्रीलंका का स्कोर 74/5 था। इसके बाद छठे विकेट के लिए थोड़ी साझेदारी होती देखी लेकिन एंजेलो मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने भी छह रन ही बना सके। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले।

ओपनर बल्लेबाजों की तेज शुरुआत:

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (45) और रवींद्र (42) ने श्रीलंका की वापसी की किसी भी उम्मीद को ध्वस्त करते
हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट लिए केवल 12.2 ओवर में 86 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ी अपने अर्द्धशतक से चूक गए। सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद डेरिल मिशेल ने 31 गेंद में 43 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड सेमी फाइनल में पहुंचना तय, पाकिस्तान का सपना चकनाचूर:

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने 172 रन का लक्ष्य 23.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की यह वर्ल्ड कप में पांचवीं जीत है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट काफी बेहतर है। अगर पाकिस्तान या अफगानिस्तान आखिरी मुकाबला जीत भी जाते हैं तो भी उनके लिए न्यूजीलैंड से नेट रन रेट के मामले में आगे निकल पाना नामुमकिन ही है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टक्कर भारत के साथ होगी। ऐसे में आज के मैच में न्यूजीलैंड से हारा तो श्रीलंका लेकिन इस विश्व कब से बाहर पाकिस्तान हो गया।

READ ALSO :

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए कराई जाएगी कृत्रिम बारिश,जानिए क्लाउड सीडिंग के बारे में…

Related Articles