Home » Jamshedpur News : निक्को जुबली पार्क कर्मचारियों को करीब 31,500 रुपये बोनस

Jamshedpur News : निक्को जुबली पार्क कर्मचारियों को करीब 31,500 रुपये बोनस

बोनस समझौता संपन्न, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने पार्क के विकास के साथ कर्मचारियों के विकास पर दिया जोर

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : निक्को जुबली पार्क प्रबंधन और निक्को जुबली पार्क वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत पार्क के सभी कर्मचारियों को करीब 31,500 रुपये बोनस का भुगतान किया जाएगा।

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज (कोलकाता) राहुल मित्रा, डायरेक्टर सुब्रा दास मुखर्जी और असिस्टेंट मैनेजर इंचार्ज अंकित भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, सह अध्यक्ष बीके डिंडा, उपाध्यक्ष ददन सिंह, महासचिव परवीन पातर तथा कमेटी मेंबर के. सैंडल, पुरंदर मोहंती और संतोष जैन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि निक्को जुबली पार्क जमशेदपुर शहर के लोगों, कर्मचारियों के परिवारों और आसपास के ग्रामीणों के लिए मनोरंजन का महत्वपूर्ण केंद्र है। टाटा स्टील के उच्च प्रबंधन के संरक्षण में पार्क का संचालन हो रहा है, ऐसे में इसके विकास की और भी संभावनाएं हैं। उन्होंने डायरेक्टर इंचार्ज राहुल मित्रा से पार्क के भविष्य के विकास की योजनाओं की जानकारी ली।

राहुल मित्रा ने बताया कि इस वर्ष चीन से दो नए मनोरंजन कार्यक्रम/इवेंट मंगाकर पार्क में लगाए जाने की योजना है। इससे बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी मनोरंजन के नए साधन उपलब्ध होंगे।

पांडे ने बेहतर वार्षिक बोनस समझौते के लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया। वहीं कर्मचारियों ने बोनस समझौते पर खुशी जताते हुए यूनियन अध्यक्ष का स्वागत किया। राकेश्वर पांडे ने उम्मीद जताई कि पार्क के विकास के साथ कर्मचारियों का भी विकास होगा और शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Comment