Home » Ranchi News: चलती ट्रेन में पिस्टल लहराते रांची के दो युवक गिरफ्तार, जमशेदपुर से लेकर जा रहे थे हथियार

Ranchi News: चलती ट्रेन में पिस्टल लहराते रांची के दो युवक गिरफ्तार, जमशेदपुर से लेकर जा रहे थे हथियार

महिला यात्री ने सूझबूझ से RPF को दी सूचना, जवानों ने टाली बड़ी वारदात

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: हावड़ा-हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस (18615) में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक चलती ट्रेन के जनरल कोच में अवैध पिस्टल लहराकर यात्रियों को धमकाने लगे। दोनों अपराधी हथियार चमकाते हुए महिला और पुरुष यात्रियों को डरा-धमका रहे थे। ट्रेन में मौजूद लोगों की सांसें थम गई थीं।

किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर आगे क्या होने वाला है। बताया जाता है कि दोनों युवक टाटानगर के पास एक व्यक्ति से हथियार लेने के बाद ट्रेन में सवार हुए थे। स्टेशन पर सामान्य यात्रियों की तरह भीड़ में शामिल होकर वे आसानी से ट्रेन में चढ़ गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।हथियार देख चुके थे यात्री, इसलिए बना रहे थे दबावयात्रा के दौरान कुछ यात्रियों की नजर अपराधियों के पास मौजूद हथियार पर पड़ गई। इसके बाद दोनों युवकों को डर सताने लगा कि कहीं कोई यात्री इसकी सूचना एस्कार्ट ड्यूटी कर रही आरपीएफ टीम को न दे दे।

इसी डर में उन्होंने पिस्टल निकाल ली और उसे लहराते हुए यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया। अपराधी गाली-गलौज करते हुए कह रहे थे कि अगर किसी ने आवाज उठाई या सूचना दी, तो अंजाम बुरा होगा। कोच में बैठे कई यात्री सहम गए। कुछ महिला यात्री बच्चों को सीने से लगाकर चुपचाप बैठ गईं। माहौल पूरी तरह भयावह हो चुका था। महिला यात्री ने दिखाई हिम्मत, वाशरूम जाने के बहाने पहुंचाई सूचनाडरे-सहमे माहौल के बीच एक महिला यात्री ने साहस दिखाया।

उसने बेहद सूझबूझ से वाशरूम जाने का बहाना बनाया और दूसरे कोच में गश्त कर रही आरपीएफ एस्कार्ट टीम तक पहुंच गई।महिला ने जवानों को बताया कि जनरल कोच में दो युवक हथियार के दम पर यात्रियों को धमका रहे हैं और स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान तुरंत सक्रिय हो गए।दो जवानों ने दिखाई बहादुरी, चलती ट्रेन में ही दबोच लियाकिता स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ की एस्कार्ट टीम तेजी से जनरल कोच की ओर बढ़ी। वहां पहुंचते ही जवानों ने देखा कि एक युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए यात्रियों को धमका रहा है, जबकि उसका साथी लगातार गाली-गलौज कर माहौल बिगाड़ रहा था।स्थिति बेहद संवेदनशील थी।

हल्की सी चूक से बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन आरपीएफ के दो जवानों काउंस्टेबल नीरज कुमार और बिनोद कुमार मौर्या ने बिना समय गंवाए साहस दिखाया और दोनों अपराधियों को धर दबोचा।इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जवानों ने संयम रखते हुए हथियार छीन लिया। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल और 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद हुई।रांची में हथियार सप्लाई करने की थी तैयारीपूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान अकिब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में बताई। दोनों रांची के बरियातू जोड़ा तालाब स्थित सरताज कालोनी के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि जमशेदपुर के एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें यह हथियार सौंपा था।

वे इसे रांची के स्थानीय इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे।समय रहते नहीं पकड़े जाते तो हो सकती थी बड़ी घटनारेल अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते दोनों अपराधियों को नहीं पकड़ा जाता, तो ट्रेन में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। जिस तरह से अपराधी हथियार लहराकर यात्रियों को धमका रहे थे, उससे कोच में दहशत फैल गई थी। आरपीएफ की तत्परता और महिला यात्री की सूझबूझ से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई।जीआरपी ने दर्ज किया मामलारांची स्टेशन पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को जीआरपी रांची के हवाले कर दिया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।रांची आरपीएफ पोस्ट के एसआइ सूरज पांडेय, एएसआई भूतेश झा, हेड काउंस्टेबल प्रमोद कुमार और सीआइबी के इंस्पेक्टर लाल बहादुर द्वारा कानूनी प्रक्रिया की गई।

Related Articles

Leave a Comment