Home » Tribal Festival 2026 : कल से शुरू हो रहे आदिवासी महोत्सव में फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन

Tribal Festival 2026 : कल से शुरू हो रहे आदिवासी महोत्सव में फिल्म फेस्टिवल का होगा आयोजन

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फिल्म निर्माण व मीडिया इंडस्ट्री की बारीकियों से रूबरू होंगे झारखंड के युवा

कार्यक्रम में जनजातीय जीवन व सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्में होगी प्रदर्शित

मास्टर क्लास में विद्यार्थियोंको पटकथा लेखन और निर्देशन की दी जाएगी जानकारी

रांची : आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत 9 अगस्त को मोराबादी मैदान में विशेष फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा। झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण और मीडिया इंडस्ट्री की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आदिवासी जीवन, स्वदेशी संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही ‘फिल्म मेकिंग एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज इन द फिल्म इंडस्ट्री’ विषय पर मास्टर क्लास होगी। इसका संचालन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के विशेषज्ञ और प्राध्यापक करेंगे।

डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में करियर की संभावना

मास्टर क्लास में विद्यार्थियों को पटकथा लेखन, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन, साउंड डिजाइन और विजुअल स्टोरीटेलिंग के साथ फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों को लेकर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में जनसंचार, पत्रकारिता, मीडिया स्टडीज, फिल्म स्टडीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स और विजुअल कम्युनिकेशन समेत संबंधित विषयों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग समेत अन्य संस्थानों से विद्यार्थियों को नामित कर भेजने का अनुरोध किया गया है।

22 जुलाई को सीएम हेमंत ने की थी पहल

गौरतलब है कि 22 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड राज्य फिल्म विकास निगम और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच रांची के सूचना भवन में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना को लेकर एमओयू हुआ था। आदिवासी महोत्सव में आयोजित फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास को इसी दिशा में युवाओं को फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment