Home » Chaibasa News : यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, बाईपास चौक के पास चला सघन वाहन जांच अभियान

Chaibasa News : यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, बाईपास चौक के पास चला सघन वाहन जांच अभियान

हेलमेट-सीट बेल्ट की जांच, 14 वाहनों से 14 हजार जुर्माना वसूला

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर बाईपास चौक के निकट गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

क्या-क्या जांची गई

मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की और कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मुख्य रूप से दोपहिया चालकों के हेलमेट, चारपहिया चालकों की सीट बेल्ट, गाड़ी के जरूरी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। नियम तोड़ने वाले चालकों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।

बिना हेलमेट वालों को भेजा गया घर

जांच के दौरान जो चालक बिना हेलमेट पकड़े गए उन्हें मौके से वापस भेजकर हेलमेट मंगवाया गया। हेलमेट पहनने के बाद ही उनका ऑनलाइन चालान काटकर जाने दिया गया।अभियान में कुल 14 वाहनों से 14,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मौके पर मौजूद मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों की संख्या सबसे ज्यादा है। ज्यादातर मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से हो रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हेलमेट का महत्व समझें और बिना हेलमेट बाइक न चलाएं।

दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार प्रयास :गौतम

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। आगे भी जिले के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह के चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया।

Read Also Chaibasa News : विश्व आदिवासी दिवस पर ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत 92 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार का वितरण

Related Articles

Leave a Comment