Home » Jamshedpur News : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

Jamshedpur News : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

मासिक विदाई सह सम्मान समारोह में शामिल हुए यूनियन के नेता

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से शनिवार को टाटा स्टील, जमशेदपुर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

पुष्पगुच्छ और गिफ्ट कूपन देकर किया सम्मान

समारोह की शुरुआत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अभिनंदन से हुई। यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी 16 कर्मचारियों को एक-एक पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सम्मान स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को गिफ्ट कूपन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने किया।

अध्यक्ष ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जाना कुशलक्षेम

समारोह के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और विशिष्ट अतिथि डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह रहे। अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में यूनियन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी।
उन्होंने पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस और कैंसर रेस्ट हाउस जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े मामलों को यूनियन गंभीरता से लेती है। समारोह के दौरान कर्मचारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर भी अध्यक्ष ने जवाब दिया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं

शैलेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और खुशहाल जीवन की कामना की। अंत में यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
समारोह में सहायक सचिव नितेश राज सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment