Home » NIT Jamshedpur Professor Recruitment : एनआईटी जमशेदपुर ने प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया, 31 तक भरा जाएगा आवेदन

NIT Jamshedpur Professor Recruitment : एनआईटी जमशेदपुर ने प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया, 31 तक भरा जाएगा आवेदन

NIT Jamshedpur Professor Recruitment : चयन हेतु शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य मापदंड एनआईटी के स्टैच्यूट के शेड्यूल के अनुसार होंगे।

by Dr. Brajesh Mishra
NIT Jamshedpur announces recruitment for 13 professor posts with applications open till 31st
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के तहत एनआईटी में 13 प्रोफेसर की नियुक्ति होगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.nitjsr.ac.in पर निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र, स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर अपलोड कर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन हेतु शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य मापदंड एनआईटी के स्टैच्यूट के शेड्यूल के अनुसार होंगे। यह भर्ती भारत गजट अधिसूचना अधिनियम 2019, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रावधानों के तहत होगी। भर्ती प्रक्रिया चार-स्तरीय लचीली फैकल्टी भर्ती नियमों तथा शिक्षा मंत्रालय द्वारा साक्षात्कार तिथि तक जारी सभी नवीनतम निर्देशों के अधीन रहेगी। संस्थान को बिना सूचना के रिक्तियों की संख्या बढ़ाने-घटाने का अधिकार सुरक्षित है।

संस्थान के आंतरिक शिक्षक भी उच्च पद/वेतनमान के लिए पात्रता पूरी करने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7वीं वेतन आयोग में उच्च एजीपी /पे-लेवल केवल खुली भर्ती के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 31 दिसंबर तक http://www.nitjsr.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

कोटीवार रिक्त पद

  • सामान्य: 04
  • इडब्ल्यूएस: 01
  • एसटी: 04
  • एससी: 02
  • ओबीसी: 02
  • कुल: 13

Read Also: Jamshedpur Women’s University News : वीमेंस यूनिवर्सिटी के एक एचओडी पर लगा छात्रा से प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज आरोप | Jamshdepur Women’s University Latest News

Related Articles