Jamshedpur : जमशेदपुर में 3 मार्च से 5 मार्च तक नो एंट्री लागू रहेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय टाटा फाउंडेशन डे और होली पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है।
संयुक्त आदेश के अनुसार, 3 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से रात 12:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं 5 मार्च को भी दोपहर 3:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी और सभी व्यावसायिक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
हालांकि, इस अवधि में यात्री बसों को आवाजाही की छूट दी गई है। साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी। नो एंट्री को लेकर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक डीएसपी की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे तय समय के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें।
Read Also: RANCHI NEWS ALERT: रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, टीम अलर्ट

