Home » नूंह हिंसा : अब तक 4 की मौत, दो दिनों के लिए पूरे इलाके में लगा कर्फ्यू, हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद, पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई

नूंह हिंसा : अब तक 4 की मौत, दो दिनों के लिए पूरे इलाके में लगा कर्फ्यू, हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद, पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई

by Rakesh Pandey
नूंह हिंसा : अब तक 4 की मौत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा में अब तक तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें दो होमगार्ड के जवान हैं। वहीं अभी भी इस पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने दो दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। हालात का नियंत्रि करने के लिए इस पूरे क्षेत्र में पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं।

रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐतिहातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है । ताकि सोशल मीडिया के जरिए किसी प्रकार का अफवाह न फैले। सरकार ने नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। अमन-शांति की बहाली को लेकर DC प्रशांत पंवार ने आज सुबह 11 बजे फिर से सर्व समाज बैठक बुलाई है।

जानिए क्या है मामला :

नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा निकाली गयी थी जो हर साल निकलती है। लेकिन इस बार यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 4 लोगों मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि अब तक 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं।

ऐसे हुई हिंसा की शुरुआत:

विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने ब्रज मंडल यात्रा निकाली थी। इसे नूंह के नल्हड़ स्थित नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद बड़कली चौक से होती हुई फिरोजपुर-झिरका के पांडवकालीन शिव मंदिर और पुन्हाना के सिंगार के राधा कृष्ण मंदिर तक जानी थी। लेकिन दोपहर एक बजे यात्रा बड़कली चौक पर पहुंची तो समुदाय विशेष के लोगों ने नारेबाजी करते पथराव कर दिया। पथराव से यात्रा में भगदड़ मच गई। उपद्रवियों ने गाड़ियों को पलटते हुए आग लगा दी। यह यात्रा हर साल होती है। पहली बार ऐसी हिंसा हुई है।

साइबर थाने की दीवार तोड़ी, शो रूम से 200 बाइक लूट ले गए :

यह घटना कितना व्यापक व हिंसक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उपद्रवियों ने रोड पर तीन किलोमीटर में जो भी वाहन दिखा, उसे आग लगा दी। इसके बाद 500 से अधिक लोगों ने बस से टक्कर मार साइबर थाने की दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। डायल 112 की गाड़ियां जला दीं। अंदर तोड़फोड़ की। हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूटीं। शोरूम में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को पीटा। कुछ दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी गयी।

Read Also : नूंह हिंसा : अब तक 4 की मौत, दो दिनों के लिए पूरे इलाके में लगा कर्फ्यू, हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद, पैरामिल्ट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई

Related Articles