नई दिल्ली/Nurse got 780 years Imprisonment: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया से बहुत ही आश्चर्यजनक एवं हृदय विदारक घटना सामने आई है। हीदर प्रेसडी नामक 41 वर्षीय नर्स हत्या के 19 मामलों में दोषी पाई गई है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। नर्स ने अमेरिका में 3 साल तक अपने कई मरीजों को इंसुलिन की ओवरडोज देकर मारने की कोशिश की थी, जिनमें से कई मरीजों की मौत भी हो गई। इस मामले में नर्स को 380 से 760 साल की आजीवन कारावास की सजा अदालत द्वारा सुनाई गई है।
Nurse got 780 years Imprisonment: इंसुलिन की ओवरडोज देकर ली जान
नर्स पर पिछले साल मई की शुरुआत में दो मरीजों की हत्या का आरोप लगा था और उसके बाद पुलिस की जांच में उसके खिलाफ और भी अन्य आरोप सामने आए।
उसने ऐसे मरीजों को भी डायबिटिक की इंसुलिन दी, जिन्हें डायबिटीज नहीं थी। मृतकों की आयु 43 से 104 वर्ष थी।
Nurse got 780 years Imprisonment: मरीजों को नुकसान पहुंचाने के बारे में मां से किया था साझा
प्रेसडी ने अपने मरीजों से नफरत की बात और उन्हें नुकसान पहुंचाने की बात अपनी मां के साथ साझा की थी। एक टेक्स्ट में नर्स ने रेस्टोरेंट में मिलने वाले लोगों का अच्छा व्यवहार ना होना और नफरत के बारे में भी बात करती थी और यह कहती थी कि वह उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहती है।
Nurse got 780 years Imprisonment: सहकर्मियों को हुआ था शक
नर्स के सहकर्मियों ने पहले इसके बारे में बात की थी और उनका कहना था कि वह अपने मरीजों के बारे में बहुत बुरा कहती थी और उनके प्रति आक्रोश एवं नफरत की भावना रखती थी।
Nurse got 780 years Imprisonment: खुद ही कबूल किया जुर्म
नर्स प्रेसडी ने अदालत के समक्ष अपने वकीलों से बहस करते हुए खुद ही अपने आप को दोषी बताया और एक वकील के पूछने पर कि उसने खुद को दोषी क्यों बताया प्रेसडी ने यह जवाब दिया ‘क्योंकि मैं दोषी हूं’।
Read also:- पोर्न वीडियो मामले में पुलिस की गिरफ्त में आ गए पूर्व PM देवगौड़ा के बेटे रेवन्ना

