Home » Palamu News : पलामू में होली के दिन बुजुर्ग की टांगी से हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

Palamu News : पलामू में होली के दिन बुजुर्ग की टांगी से हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

Jharkhand Hindi News : इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और सन्नाटा है। होली का पर्व भी मातम में बदल गया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

by Rakesh Pandey
Palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी गांव में होली के उत्सव के बीच एक सनसनीखेज घटना घटी। इस गांव के एक बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार (70) की हत्या उसके ही गांव के युवक कपिल रजवार (25) ने टांगी से मारकर कर दी। घटना बुधवार देर शाम हुई और पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।

तू-तू मैं-मैं के बाद बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद और शराब के नशे में गुस्से के कारण हुई। होली के दिन पहले से ही माहौल में शराब का असर था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो इतनी बढ़ गई कि कपिल रजवार ने टांगी उठा ली और विश्वनाथ रजवार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हमले ने पूरे गांव में डर और सन्नाटा फैला दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी कपिल रजवार की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश और शराब के नशे को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

गांव में शोक और आक्रोश

इस घटना के बाद हीरा सिकनी गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग हादसे से सदमे में हैं। बुजुर्ग की हत्या ने होली का पर्व भी मातम में बदल दिया। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Read Also- Jamshedpur Crime : पोटका के बनकाटा के जंगल में युवती की हत्या कर जला दिया शव

Related Articles

Leave a Comment