Home » Palamu MMCH News : मरीज को एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाने का आरोप, मेदिनीराय Medical कॉलेज-अस्पताल में खूब हुआ हंगामा, प्रबंधन ने साधी चुप्पी

Palamu MMCH News : मरीज को एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाने का आरोप, मेदिनीराय Medical कॉलेज-अस्पताल में खूब हुआ हंगामा, प्रबंधन ने साधी चुप्पी

by Birendra Ojha
Palamu MMCH News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज-अस्पताल (एमएमसीएच) में बुधवार को देर रात एक मरीज को एक्सपायरी एनएस (नॉर्मल स्लाइन) चढ़ाने का आरोप लगाया लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे पूरे अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, तरहसी थाना क्षेत्र निवासी रविंद्रनाथ शुक्ला नामक व्यक्ति का बेटा राजीव रंजन शुक्ला (40) बुधवार को किसी कार्य से बाइक से मेदिनीनगर आया था। शाम को घर लौटने के दौरान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एमएमसीएच लाया गया।

परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल कर्मियों ने उसे एक्सपायरी एनएस चढ़ा दिया, जिसकी वैधता 1 जनवरी 2026 को समाप्त हो चुकी थी। इससे मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद परिजनों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि एक्सपायरी दवा या स्लाइन चढ़ाना मरीज की जान के साथ खिलवाड़ है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों ने भी आरोप लगाया कि उनके मरीजों को भी एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाई गई है।

परिजनों ने बताया कि एक मरीज के मुंह से तो झाग निकलने लगा, जिससे परिजन और अधिक आक्रोशित हो गए। जब अन्य मरीजों के परिजन भी इसी तरह का आरोप लगाने लगे तो हंगामा और शोरगुल तेज हो गया। हालांकि अस्पताल की पुलिस चौकी में तैनात पुलिस पदाधिकारी, जवान विकास कुमार और गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। इधर, पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। किसी भी जिम्मेदार पदाधिकारी ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है कि इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई और इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं। उम्मीद है कि जल्द सच्चाई सामने आएगी।

Read Also- Gumla Road Accident : पेड़ से टकरा गया तेज रफ्तार ट्रेलर, लग गई आग, चालक की मौत

Related Articles

Leave a Comment