Home » Palamu Murder: पलामू में खर्च के लिए पैसे मांगने के विवाद में ससुराल आए युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

Palamu Murder: पलामू में खर्च के लिए पैसे मांगने के विवाद में ससुराल आए युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
पलामू में ससुराल आए युवक की पैसे मांगने के विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार गांव में ससुराल आए एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नावाबाजार थाना क्षेत्र के करचा गांव का रहने वाला युगेश सिंह है।

साले के साथ बैठ कर पी थी शराब

पुलिस ने बताया कि युगेश सिंह 27 फरवरी को अपनी पत्नी को डिग्री की परीक्षा दिलाने के लिए ससुराल आया था। उसी शाम वह अपने साले के साथ घर के पास शराब पीने गया था। कुछ देर बाद साला घर लौट गया, जबकि युगेश नशे की हालत में गांव के मुनेश्वर सिंह उर्फ ढेला सिंह के घर के पास बैठा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे शिवपूजन सिंह उर्फ शिवकुमार सिंह (28) और जयप्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया (23) ने उससे खर्च करने के लिए पैसे की मांग की। इस बात को लेकर विवाद हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने युगेश सिंह को कोयल नदी के किनारे ले जाकर लोहे के राड से उसके सिर पर वार कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद, शव को नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया।

झाड़ियां के बीच ग्रामीणों ने देखा था शव

अगले दिन 28 फरवरी की दोपहर में ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल से शिवपूजन सिंह का मफलर और जूता बरामद हुआ था। इसी आधार पर उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना स्थल से बरामद हुआ मृतक का बैग व एक जोड़ी जूता

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि अनुसंधान के क्रम में शिवकुमार सिंह उर्फ शिवपूजन सिंह और जयप्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर मृतक का बैग और जूते की एक जोड़ी भी बरामद की गई है।

इस मामले में चार अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment