Home » Palamu News : अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी मोटरसाइकिल, दो की चली गई जान

Palamu News : अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी मोटरसाइकिल, दो की चली गई जान

शवों का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : डालटनगंज-रांची मुख्य पथ (NH-75) पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में नेशनल हाईवे 75 की पुलिया से अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल के गिर जाने से उसके चालक और साथ बैठे एक युवक की मौत हो गई। दोनों युवक सतबरवा हाट बाजार से अपने घर जा रहे थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया अस्पताल

मृत युवकों की पहचान सरजा पंचायत के होटाई गांव के राजबली भुइयां (28) और झाबर पंचायत के पीडिया गांव के रूपदेव उरांव (28) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम राजबली और रूपदेव एक मोटरसाइकिल (जेएच 03ए 4770) से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ताबर गांव में पहुंचे, उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे की पुलिया से नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों जख्मी को उठाकर इलाज के लिए तुंबागड़ा नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक ने तोड़ दिया दम

पुलिस व अन्य लोगों के प्रयास से दोनों घायलों को तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने राजबली को मृत घोषित कर दिया। वहीं रूपदेव को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने में रास्ते में दुबियाखाड़ा के पास उसकी मौत हो गई। हालांकि इसके बाद भी रूपदेव को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

घटना के संबंध में पूछे जाने पर सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि गुरुवार को दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। बाइक को जब्त करके थाना ले आया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। इधर, सरजा पंचायत के पूर्व मुखिया पति सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार राजबली भुइयां के दाह संस्कार में शामिल हुए। यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सरकारी लाभ भी दिलवाने की बात कही।

Read Also- Jamshedpur Karan Singh Bail : समझौते के आधार पर घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह को मिली जमानत

Related Articles