Home » Palamu Encounter: जमीन कारोबारी की हत्या का आरोपी भाग रहा था बिहार, पलामू पुलिस ने बना दिया लंगड़ा, गिरफ्तार

Palamu Encounter: जमीन कारोबारी की हत्या का आरोपी भाग रहा था बिहार, पलामू पुलिस ने बना दिया लंगड़ा, गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू । पलामू पुलिस को जमीन कारोबारी गुड्डू खलीफा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फैज खान के पैर में दो गोलियां लगीं, जिससे वह घायल हो गया।

घटना मेदिनीनगर क्षेत्र की है, जहां हाल ही में शताब्दी मार्केट में गुड्डू खलीफा की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच सूचना मिली कि फैज खान अपने एक सहयोगी के साथ पांकी के रास्ते बिहार भागने की कोशिश कर रहा है।

आत्मसमर्पण करने को कहा तो आरोपियों ने पुलिस पर शुरू कर दी फायरिंग

सूचना मिलते ही पुलिस ने पांकी इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान ताल गांव के पास अमानत नदी के किनारे पुलिस की नजर फैज खान और उसके साथी पर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें फैज खान के पैर में दो गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया। घायल होने के बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं उसका साथी भी घबरा गया और सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है, जो घटना में इस्तेमाल किया गया था। घायल फैज खान को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

पलामू एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का भी जल्द खुलासा हो सकेगा।

Read Also: http://Indian Railway: झारखंड -बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! कोडरमा-गया-धनबाद रूट पर चलेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस नई मेमू ट्रेन

Related Articles

Leave a Comment