Home » Palamu Crime:अंधेरी रात में चार नाबालिग आवासीय स्कूल से भागे, जंगल के रास्ते 35 किमी पैदल चले; पुलिस से कहा-मम्मी की याद आ रही थी

Palamu Crime:अंधेरी रात में चार नाबालिग आवासीय स्कूल से भागे, जंगल के रास्ते 35 किमी पैदल चले; पुलिस से कहा-मम्मी की याद आ रही थी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू । झारखंड के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय स्कूल से चार नाबालिग छात्र-छात्राओं के फरार होने का मामला सामने आया है। यह घटना स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। राहत की बात यह रही कि ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, ज्ञान गंगा आवासीय स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़के और दो लड़कियां बुधवार देर रात चुपचाप स्कूल परिसर से बाहर निकल गए। बिना किसी निगरानी के चारों बच्चे अंधेरे में करीब 35 किलोमीटर दूर अपने घर की ओर पैदल ही निकल पड़े। यह इलाका नक्सल प्रभावित और जंगलों से घिरा होने के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने बच्चों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उनकी उम्र और परिस्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत तरहसी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और खोजबीन शुरू कर दी। जल्द ही चारों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे अपने घर जाने के लिए स्कूल से निकले थे। घर में मम्मी की याद आ रही थी। बरामद बच्चों में दो सगे भाई-बहन मनातू थाना क्षेत्र के मझौली गांव के हैं, जबकि अन्य दो डुमरी गांव के रहने वाले हैं।

इस घटना ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 20 बच्चे रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। यहां तक कि रात में कोई गार्ड भी तैनात नहीं था, जिससे बच्चे आसानी से बाहर निकल गए।

गौर करने वाली बात यह भी है कि बच्चों के गायब होने की सूचना स्कूल प्रबंधन ने समय पर पुलिस को नहीं दी। इस पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि लापरवाही साबित होती है, तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Read Also: Ranchi Crime: रांची में क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी व फायरिंग से दहशत

Related Articles

Leave a Comment