Home » Jharkhand News: खान एवं भूतत्व विभाग के 12 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, रांची में जानें क्या हुआ

Jharkhand News: खान एवं भूतत्व विभाग के 12 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, रांची में जानें क्या हुआ

इन सहायक खनन पदाधिकारियों को जिला खनन पदाधिकारी के पद पर उसी तिथि से प्रोन्नति मिली है, जिस तिथि से इन पदाधिकारियों ने जिला खनन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
खनन विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड में खनन विभाग के 12 पदाधिकारियों को प्रमोशन मिला है। 10 सहायक खनन पदाधिकारियों को प्रोन्नत कर जिला खनन पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। यह सभी सहायक खनन पदाधिकारी विभिन्न जिलों में प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन सहायक खनन पदाधिकारियों को जिला खनन पदाधिकारी के पद पर उसी तिथि से प्रोन्नति मिली है, जिस तिथि से इन पदाधिकारियों ने जिला खनन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया था। इसी आदेश के अनुसार सभी प्रोन्नत पदाधिकारीयों को इसका वास्तविक वित्तीय लाभ प्रोन्नत पद पर प्रभार ग्रहण करने की तिथि से ही देय होगा। इन्हें 5800 ग्रेड पे मिलता था। प्रोन्नति के बाद अब इन अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा, दो जिला खनन पदाधिकारियों को उप निदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

रामगढ़ के सहायक खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक को प्रोन्नत कर रामगढ़ के जिला खनन पदाधिकारी के पद पर नियमित प्रोन्नति दी गई है। वह जिला खनन पदाधिकारी रामगढ़ के प्रभार में थे। निशांत अभिषेक अगले आदेश तक जिला खनन पदाधिकारी के पद पर बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार को गोड्डा के जिला खनन पदाधिकारी के रिक्त पद पर नियमित प्रोन्नति प्रदान की गई है। सन्नी कुमार गोड्डा के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी थे। अगले आदेश तक वह गोड्डा के जिला खनन पदाधिकारी बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को दुमका में जिला खनन पदाधिकारी के पद पर नियमित प्रोन्नति दे दी गई है। आनंद कुमार जिला खनन पदाधिकारी दुमका के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी थे। अब उन्हें यहां नियमित प्रोन्नति दी गई है और अगले आदेश तक वह दुमका के जिला खनन पदाधिकारी बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता को जिला खनन पदाधिकारी के पद पर नियमित प्रोन्नति दी गई है। अभी नितेश कुमार गुप्ता रांची के अपर निदेशक खान कार्यालय में सहायक खनन पदाधिकारी के पद पर थे। यहां सहायक खनन पदाधिकारी के पद को जिला खनन पदाधिकारी के पद में उत्क्रमित कर दिया गया है। नितेश कुमार गुप्ता अगले आदेश तक रांची के अपर निदेशक खान कार्यालय में उत्क्रमित जिला खनन पदाधिकारी के पद पर पूर्ववत अगले आदेश तक बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह को बोकारो के जिला खनन पदाधिकारी के पद पर नियमित प्रोन्नति प्रदान की गई है। रवि कुमार सिंह बोकारो के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी के पद पर थे। अगले आदेश तक रवि कुमार सिंह बोकारो के जिला खनन पदाधिकारी के पद पर बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी मोहम्मद नदीम शफी को जिला खनन पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नत दे दी गई है। वह अभी लातेहार के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी थे। आदेश में कहा गया है कि मोहम्मद नदीम शफी अगले आदेश तक लातेहार के जिला खनन पदाधिकारी बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर को जिला खनन पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। मिहिर सरकार अभी जामताड़ा में प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी के पद पर थे। आदेश में कहा गया है कि अगला आदेश आने तक जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सरकार जामताड़ा के जिला खनन पदाधिकारी बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी राजेश कुमार को जिला खनन पदाधिकारी के पोस्ट पर नियमित प्रोन्नति दी गई है। राजेश कुमार अभी पाकुड़ के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी थे। आदेश में कहा गया है कि राजेश कुमार अगले आदेश तक पाकुड़ के जिला खनन पदाधिकारी बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक को भी जिला खनन पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। सतीश कुमार नायक अभी जमशेदपुर के जिला खनन पदाधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि सतीश कुमार नायक अगले आदेश तक जमशेदपुर के जिला खनन पदाधिकारी बने रहेंगे।

सहायक खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो को भी जिला खनन पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। मनोज टोप्पो अभी चतरा के प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि मनोज टोप्पो को अगले आदेश तक चतरा के जिला खनन पदाधिकारी बने रहेंगे।

दो जिला खनन पदाधिकारियों को उपनिदेशक पद पर मिली

प्रोन्नतिजिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार को उपनिदेशक के पद पर नियमित प्रोन्नति दी गई है। संजीव कुमार खान निदेशालय रांची के प्रभारी उपनिदेशक के पद पर हैं। आदेश के अनुसार संजीव कुमार पहले की तरह खान निदेशालय के उपनिदेशक के पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे। साथ ही इनके पास रांची के खान निदेशालय के अपर निदेशक का प्रभार भी रहेगा। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार दास को भी उपनिदेशक के पद पर नियमित प्रोन्नति दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार दास वर्तमान में हजारीबाग के उपनिदेशक (खान) के पद पर तैनात हैं। आदेश के अनुसार गोपाल कुमार दास हजारीबाग (उत्तरी छोटा नागपुर आंचल) खान निदेशालय के उपनिदेशक के पद पर बने रहेंगे। इन दोनों अधिकारियों को पहले 6600 ग्रेड पे मिलता था। अब प्रोन्नति के बाद इन्हें 7600 ग्रेड पे वेतनमान मिलेगा।

Read also Ranchi Ram Navami: रामनवमी को लेकर रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी ने शांति व सुरक्षा को ले दिए कई निर्देश

Related Articles