Home » Tata Steel में हेड स्तर पर बड़ा फेरबदल, दो अधिकारियों का तबादला, एक को मिली पदोन्नति

Tata Steel में हेड स्तर पर बड़ा फेरबदल, दो अधिकारियों का तबादला, एक को मिली पदोन्नति

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में दो हेड स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जबकि एक अधिकारी को हेड के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध अलग अलग दो सर्कुलर जारी किया गया है।

जारी सर्कुलर के मुताबिक हेड ट्रेजरी-लिक्विडिटी मैनेजमेंट, पद के लिए हुए इंटरव्यू में ट्रेजरी मैनेजमेंट विभाग के सीनियर एरिया मैनेजर (फॉरेन एक्सचेंज और कमोडिटी हेजिंग), मयंक गुप्ता को चुना गया है। यह सर्कुलर 1 जुलाई से प्रभावी होगा। वे कामकाज के मामले में चीफ ट्रेज़री मैनेजमेंट एंड इंश्योरेंस को रिपोर्ट करेंगे और मुंबई (एचओ) से काम करेंगे।

इसके अलावा जॉब रोटेशन और करियर प्लानिंग पहल के तहत 15 जुलाई से टीएसजे के मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग में बदलाव किए गए हैं। संदीप पात्रा, हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस टीएससीआर, मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस, का तबादला हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस एचएसएम, मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस के पद पर किया जाएगा।

वे कामकाज के मामले में चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मिल्स टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे। श्रीनिवास सीनी, हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस-एलडी-2 एंड एससी, स्टील मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस, का ट्रांसफर हेड मैकेनिकल मेंटेनेंसटीएस सीआर, मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस के पद पर किया गया है। वे कामकाज के मामले में चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मिल्स टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे।

Read Also: *TSDPL में लंबित ग्रेड पर बवाल, कर्मियों में आक्रोश* 

 

Related Articles

Leave a Comment