Home » Dhanbad Truck Theft Case : मालिक ही निकला ‘चोर’, महुदा में ट्रक चोरी का रहस्य जान कर चौंक जाएंगे आप, पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा

Dhanbad Truck Theft Case : मालिक ही निकला ‘चोर’, महुदा में ट्रक चोरी का रहस्य जान कर चौंक जाएंगे आप, पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा

by Rakesh Pandey
Dhanbad Truck Theft Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले से बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां महुदा थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी की एक साधारण सी दिखने वाली घटना पूरी तरह झूठी निकली। गहन तफ्तीश के दौरान पुलिस ने एक सुनियोजित साजिश और स्क्रैप गबन के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि खुद ट्रक का मालिक निकला, जिसने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची थी।

थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, डीजे कालोनी, छत्रुटांड़ निवासी अविनाश कुमार राय ने अपने 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 बीके 6340) के चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने जब घटनास्थल और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो ट्रक के गुजरने का कोई सबूत नहीं मिला। इससे पुलिस का शक गहरा गया। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर महुदा थाने की पुलिस ने राजगंज स्थित रेणुका इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से उक्त ट्रक को बरामद कर लिया, जहां ट्रक से कुछ स्क्रैप उतारा जा चुका था।


मंगलवार को महुदा थाना के निरीक्षण पर पहुंचे धनबाद के नए ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पकड़े गए वाहन मालिक अविनाश से कड़ी पूछताछ की। सख्ती बरतने पर अविनाश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि कांड्रा बस्ती के बब्लू शेख, निमाई महतो, राहुल और प्रकाश के साथ मिलकर स्क्रैप को अवैध रूप से बेचने और फर्जी ई-वे बिल तैयार कर मो. इम्तियाज सन्स के नाम पर माल खपाने की योजना बनाई गई थी।

रेणुका इस्पात के मालिक व इंचार्ज पर भी लपेटे में

महुदा थाना के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के लिखित प्रतिवेदन पर कांड संख्या 15/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं 303, 317, 238, 318, 338, 336 व 61 में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में वाहन मालिक के अलावा निमाई महतो, बबलू शेख, राहुल, प्रकाश, मो. इम्तियाज सन्स सहित रेणुका इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक व इंचार्ज को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

ट्रक का मालिक भेजा गया जेल

महुदा थाना की पुलिस ने बुधवार को मुख्य अभियुक्त अविनाश कुमार राय को न्यायिक अभिरक्षा में धनबाद जेल भेज दिया है। जांच में रेणुका इस्पात प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस खुलासे ने ट्रांसपोर्ट और स्क्रैप कारोबार के भीतर चल रहे ‘अंडरवर्ल्ड’ के खेल की परतें खोल दी हैं।

Read Also- kodarma Railway Station Fire : कोडरमा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में देर रात लगी भीषण आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

Related Articles

Leave a Comment