Home » kodarma Railway Station Fire : कोडरमा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में देर रात लगी भीषण आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

kodarma Railway Station Fire : कोडरमा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में देर रात लगी भीषण आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

by Rakesh Pandey
kodarma Railway Station Fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : झारखंड स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में गुरुवार को देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बनी रेलवे की अधिकृत पार्किंग में रात करीब 2.30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय पार्किंग में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी, जिससे जनहानि का खतरा तो टल गया, लेकिन आग तेजी से फैलती तो लाखों रुपये के रेलवे के केबल, बसों और कारों को भारी नुकसान हो सकता था।


आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद मनीष चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि आग लगातार विकराल रूप ले रही थी और स्थिति पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा था।

इस दौरान फायर एक्सट्विंग्सर की मदद से आग को फैलने से रोका गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। रात का समय होने के कारण सड़कों पर भीड़ कम थी, जिससे शहर के व्यस्त इलाके में स्थित स्टेशन तक दमकल की गाड़ी आसानी से पहुंच सकी। वार्ड पार्षद मनीष चौधरी ने बताया कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। वहीं, कोडरमा के स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार ने भी माना कि समय पर आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Read Also- Jamshedpur Traffic Checking: मानगो में ट्रैफिक चेकिंग पर पुलिस और पब्लिक आमने-सामने, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप, होगी जांच

Related Articles

Leave a Comment