Home » Jharkhand Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 28 को; कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Jharkhand Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 28 को; कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् की अगली बैठक 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस दौरान राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बैठक की तिथि और स्थान की जानकारी दी। सरकार के नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक मुद्दों के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री से नवपदस्थापित अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवपदस्थापित प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले अधिकारियों में चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पाकुड़ के उपायुक्त मेघा भारद्वाज, गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा के अलावा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामगढ़ मुकेश कुमार लुनायत तथा गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की।

Read Also: http://Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में लगा मोबाइल टावर; डिजिटल कनेक्टिविटी से सरकारी योजनाओं में मिलेगा लाभ


Related Articles

Leave a Comment