पलामू (झारखंड)। Palamu जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल स्मृति भवन सभागार में बुधवार को सकल हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक,धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रांत प्रचारक गोपाला ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की। स्वामी सीताराम शरण ने भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को याद रखते हुए जातिवाद से ऊपर उठकर सशक्त समाज निर्माण की आवश्यकता बताई। वहीं पूज्य दीदी मां लाडली शरण ने कहा कि समाज में एकता बनाए रखना आवश्यक है और किसी भी घटना को जातिगत दृष्टिकोण से देखना हानिकारक हो सकता है।
अतिथियों का स्वागत भागवत गीता एवं प्रतीकात्मक तलवार भेंट कर किया गया। मंच पर मुख्य संरक्षक सह पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत प्रचारक गोपाला, स्वामी सीताराम शरण, दीदी मां लाडली शरण, सम्मेलन अध्यक्ष पंकज मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज को भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग रहना चाहिए
पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने समाज की एकता और जागरूकता पर बल देते हुए सामाजिक मजबूती और जनसंख्या संतुलन से जुड़े विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित रहकर भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान भगवा ध्वजों से पूरा परिसर सजा रहा और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति से वातावरण धार्मिक बना रहा। कलाकार उमाशंकर मिश्रा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए ‘श्रीराम खिचड़ी’ प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।
मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पांकी विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रो. बच्चन ठाकुर, समाजसेवी कमेश यादव, छोटे लाल सोनी, भरत प्रसाद, धनंजय कश्यप, पलक श्रीवास्तव, चितरंजन, संदीप सौंडिक, सुधीर तिवारी, अंगद मेहता, बिट्टू श्रीवास्तव, पिंटू गुप्ता, चंद्रदेव प्रजापति, लाला प्रसाद यादव, वीरेंद्र चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, ओमप्रकाश दुबे, निर्मल मेहता, वीरेंद्र मेहता, अजय पासवान, विजय ठाकुर, अमरीक भुइयां, रंजय भुइयां, महेश यादव, आशीष सिन्हा, परमेश्वर साव, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू, अरविंद मेहता, रोशन मेहता, अनुज चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद थे।

