Home » TATA News : टाटा कमिंस में 29 और 30 को होगा आंशिक काम, आज खुली रही कंपनी

TATA News : टाटा कमिंस में 29 और 30 को होगा आंशिक काम, आज खुली रही कंपनी

आज टाटा मोटर्स और कमिंस में हुआ काम

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: टाटा कमिंस में आज और कल 29 एवं 30 जून 2026 को प्लांट का आंशिक संचालन होगा। कंपनी अपने व्यावसायिक उतार-चढ़ाव से निपटने और संसाधनों का उचित उपयोग करने के लिए, प्लांट सोमवार, 29जून तथा मंगलवार, 30 जून को आंशिक रूप से संचालित रहेगा। उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार, जिन कर्मचारियों/प्रशिक्षुओं को 29 जून (सोमवार) और 30 जून (मंगलवार) को काम के लिए बुलाया जाएगा, उनके लिए यह सामान्य कार्य दिवस होगा और कार्य समय भी सामान्य रहेगा। ऐसे कर्मचारियों की अलग सूची संबंधित विभाग/बिजनेस यूनिट (BU) प्रमुख द्वारा जारी की जाएगी।

यदि किसी कर्मचारी/प्रशिक्षु को काम पर बुलाया जाता है, लेकिन वह निर्धारित शिफ्ट में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे उस दिन के लिए अवकाश (Leave) लेना होगा। जिन कर्मचारियों/प्रशिक्षुओं को 29 जून और 30 जून को काम पर नहीं बुलाया जाएगा, उन्हें अगले दो महीनों के भीतर किसी एक दिन बदले में (In Lieu) काम करना होगा। इसकी जानकारी उनके लाइन मैनेजर द्वारा अलग से दी जाएगी। इस संबंध में टाटा कमिंस के प्लांट हेड अजितेश मोंगा के द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया है। उधर व्यवसायिक उत्पादन को ध्यान में रहकर टाटा मोटर्स और कंस में भी आज रविवार को काम कराया गया यहां सभी कर्मचारी पूर्वक कम पर आए सभी डिवीजन और विभाग लाइन खुली रही वहीं टाटा मोटर्स के चेचिस का निष्पादन भी किया गया यहां 200 से ज्यादा चेसिसे बुकिंग की गई।

Related Articles

Leave a Comment