Home » West Singhbhum : अफवाहों के बीचपेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल लेने को लेकर उमड़ी भीड़, गाड़ी में करा रहे फुल टंकी

West Singhbhum : अफवाहों के बीचपेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल लेने को लेकर उमड़ी भीड़, गाड़ी में करा रहे फुल टंकी

अमेरिका‌ और इसराइल ईरान पर हमले कर रहे हैं। इसके चलते, खाड़ी देशों से भारत आने वाले तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।

by Rajeshwar Pandey
Petrol Diesel Shortage Rumor in West Singhbhum
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में तेल की कमी को लेकर अफवाह के कारण पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में जिस तरह अमेरिका-इज़राइल – ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध को लेकर आगामी दिनों में तेल का संकट हो सकता है। यही अफवाह फैली तो जिले में लोग अपनी गाड़ियों में फुल टंकी तेल लेने में लगे हैं।

यही कारण है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में हर पेट्रोल पंप में ग्राहकों की भीड़ रही। कुछ देर बाद ही पेट्रोल पंप पर तेल नहीं होने का बोर्ड लग गया। बता दें कि अमेरिका‌ और इसराइल ईरान पर हमले कर रहे हैं। इसके चलते, खाड़ी देशों से भारत आने वाले तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर ईंधन की कमी होने की आशंका है।

इसी को लेकर लोगों में अफवाह फैल गई है कि एक-दो दिनों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उछाल आने के साथ ही पेट्रोल पंपों में इसकी भारी किल्लत हो जाएगी। लिहाजा लोगों में अपने वाहनों में ज्यादा से ज्यादा ईंधन भरने की होड़ लगी हुई है।

Read Also: Chaibasa News: धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की घटनाओं पर रोक लगाना मुख्य उद्देश्य : शंकराचार्य

Related Articles

Leave a Comment