Home » बोरियो में मवेशी लदे पिकअप वैन ने वृद्धा को रौंदा, मौत

बोरियो में मवेशी लदे पिकअप वैन ने वृद्धा को रौंदा, मौत

by Rakesh Pandey
बोरियो में मवेशी लदे पिकअप वैन ने वृद्धा को रौंदा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ पर संताली इमलीगाछ के समीप बोआरीजोर की ओर से आ रहे मवेशी लदे एक पिकअप वैन (जेएच 18 एम 7600) ने बीचपुरा टोन टोला निवासी 60 वर्षीय संझली टुडू को रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महिला सड़क पार कर रही थी। वह वैन के टायर में फंस गई। जेसीबी बुलाकर पुलिस ने वाहन को उठाकर टायर में फंसी वृद्धा का शव निकलवाया। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक उतर कर भागने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बोरियो में मवेशी लदे पिकअप वैन ने वृद्धा को रौंदा

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ भी की। वाहन में डेढ़ दर्जन पशु लदा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि उसपर लदा पशु तस्करी के माध्यम से ले जाया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए चालक तेज गति से वाहन चला रहा होगा जिस वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर सब इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी, एएसआइ बीरवल यादव, विजय सिंह आदि जमे हुए थे। वे लोगों को समझाने बुझाने में जुटे थे।

READ ALSO : इटकी में आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, छह दबोचे गए

Related Articles