Home » Ramgarh News : पतरातु की कंपनी में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार

Ramgarh News : पतरातु की कंपनी में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार

Ramgarh News : दोबारा एमजीसीपीएल में घटना को अंजाम देने की साजिश को पुलिस ने किया विफल

by Mujtaba Haider Rizvi
Ramgarh Patratu Firing: 7 Members of Rahul Dubey Gang Arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh : पतरातु स्थित एमजीसीपीएल कंपनी के मेन गेट पर 29 मार्च को फायरिंग करने वाले कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए। इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीसीपीएल कंपनी पर यह गिरोह दोबारा फायरिंग करने की तैयारी कर रहा है। पिछली घटना के बावजूद कंपनी ने बिना लेवी दिए दोबारा ओवरब्रिज का काम शुरू कर दिया था। गिरोह के सदस्य फायरिंग की घटना को अंजाम देने के फिराक में पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में बाइक और कार से घूम रहे थे।

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। सभी थाना व ओपी0 प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया। इसके बाद सभी थाना व ओपी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जगह बदल-बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम मे पतरातू रेलवे ओवरब्रिज फाटक के पास मुख्य सड़क पर भुरकुंडा की तरफ से आ रही एक कार और उसके पीछे आ रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों वाहन उल्टी दिशा में भागने की कोशिश करने लगे।

बाइक में सवार दो लोग बाइक को यूटर्न लेकर बाइक सहित भागने में सफल हो गए, जबकि कार चालक कार को पीछे करने के क्रम में रेलवे ओवरब्रिज कार्य के लिए सड़क के किनारे रखे लोहे के गार्डर से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार में सवार तीन लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने पीछा करके पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों में तुषार सिंह (20), मिथुन कुमार (28) और अमन अंसारी (18) शामिल थे।

पहले तीनों से भागने का कारण पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सभी की बारी-बारी से तलाशी ली गई तो तुषार कुमार के पास से दो मोबाइल फोन और कमर से एक लोडेड देसी रिवाल्वर बरामद हुआ। अन्य दो युवकों के पास हथियार नहीं मिले। तीनों ने पूछताछ में बताया कि 29 मार्च को राहुल दुबे के कहने पर तुषार सिंह एवं मिथुन कुमार ने ओवरब्रिज कंस्ट्रक्सन साइट पर फायरिंग की थी। तुषार सिंह ने बताया गया कि राहुल दुबे के सदस्य ने और भी हथियार दिए गए हैं, जिसे उसने अपने साथी के पास रखा हुआ है। उस पिस्टल से भी अपराधिक घटना कर सकते हैं।

बाइक से भागे दो व्यक्ति के बारे मे पूछने पर इन्होंने बताया कि उन दोनों लोगों को राहुल दुबे उर्फ मामा ने जंगी एप के माध्यम से हुए बातचीत में बताया था कि दो लोग बाइक से भुरकुंडा में मिलेंगे। मेरा पहचान के रूप में कुछ कोड बताएंगे, उनको बाइक मे ही पीछे-पीछे साथ लेकर जाना, उन्हीं लोगो को हमलोग साथ लेकर पतरातु रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज कंस्ट्रक्सन साइट पर घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। कार के संदर्भ मे पूछने पर तुषार ने बताया कि इस कार को रांची से सेल्फ ड्राइव के नाम पर भाड़ा पर लिया गया है। घटनास्थल पर तुषार सिंह के पास से बरामद हथियार एवं दो गोली तथा कार की डिक्की से बरामद लैपटॉप जब्त किया।

अमन अंसारी की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके बाद छापेमारी अभियान में कांड के अन्य अभियुक्त कुणाल सिंह उर्फ शिवम सिंह (29), बादल सिंह उर्फ कुणाल कुमार (25), सुमित पांडेय (24) और सन्नी बेदिया (23) को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापमारी अभियान जारी है।

कुज्जू फायरिंग का भी हुआ खुलासा

पकड़े गए अभियुक्त मिथुन कुमार ने बताया कि होली के एक दिन पहले 3 मार्च को उन्होंने ही कुज्जु क्षेत्र अंतर्गत सांडी निवासी रवि शर्मा के घर लेवी को लेकर फायरिंग की थी। उल्लेखनीय है कि राहुल दुबे गैंग एवं अन्य गिरोह के विरूद्ध रामगढ़ पुलिस के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Read Also: गोलियों से गूंजा पतरातू : ओसम प्लांट पर हमला, गैंग बोला- अभी तो शुरुआत है

Related Articles