नई दिल्ली। PM Surya Ghar Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, देश के 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। दरअसल, वित्त मंत्री ने बजट 2024 के दौरान रूफटॉप पर सोलर एनर्जी योजना की घोषणा की गई थी।
बता दें कि 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेफो एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के शुभारंभ को लेकर जानकारी साझा की। यह योजना भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और गरीबों को बिजली बिलों से राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्या कहा PM Modi ने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट में कहा, “आइए, हम सब मिलकर ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करें।”
उन्होंने रेजीडेंशियल कंज्यूमर्स, खासकरके युवाओं से पीएम-सूर्य घर योजना को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “यह योजना न केवल आपको मुफ्त बिजली प्रदान करेगी, बल्कि पर्यावरण को भी बचाएगी।”
PM Surya Ghar: योजना के लाभ
मुफ्त बिजली: 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस योजना के तहत, 300 यूनिट तक बिजली का उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों का भुगतान नहीं करना होगा।
पर्यावरण संरक्षण: सौर ऊर्जा का उपयोग करने से प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण का संरक्षण होगा।
रोजगार सृजन: इस योजना के तहत, सौर ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
PM Surya Ghar- योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया:
1. रजिस्ट्रेशन:
-ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाएं और “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें।
-अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM), बिजली उपभोक्ता संख्या (consumer number), मोबाइल नंबर और ईमेल पता दर्ज करें।
-पोर्टल के निर्देशानुसार आगे बढ़ें।
2. लॉगिन और आवेदन:
-उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
-रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन पत्र भरें।
3. अनुमोदन और इंस्टॉलेशन:
– DISCOM से अनुमोदन प्राप्त करें।
– DISCOM द्वारा पंजीकृत किसी भी विक्रेता से योजना स्थापित करवाएं।
4. डिटेल्स जमा करना और नेट मीटर:
इंस्टॉलेशन पूरा होने पर, प्लांट का विवरण जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
5. निरीक्षण और कमीशनिंग:
DISCOM द्वारा निरीक्षण के बाद, वे पोर्टल पर कमीशनिंग प्रमाणपत्र तैयार करेंगे।
6. सब्सिडी:
कमीशनिंग रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद, पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते का विवरण और रद्द चेक जमा करें।
30 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में सब्सिडी राशि जमा कर दी जाएगी।
PM Surya Ghar- आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
बिजली बिल
पहचान पत्र
निवास प्रमाण पत्र
PM Surya Ghar- योजना के लिए पात्रता
-आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
-आवेदक के पास अपना घर होना चाहिए।
-घर की छत पर सौर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
PM Surya Ghar- योजना के बारे में अधिक जानकारी
योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या 1800-11-2345 पर कॉल कर सकते हैं। वहीं यह योजना निश्चित रूप से भारत के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति लाएगी और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
READ ALSO. : MP से भाजपा के चार नेता लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, ओडिशा से अश्विणी वैष्णव होंगे उम्मीदवार

