Home » RANCHI NEWS: चाकूबाजी में घायल व्यवसायी की मौत, विरोध में जेपी मार्केट बंद, दो आरोपी गिरफ्तार

RANCHI NEWS: चाकूबाजी में घायल व्यवसायी की मौत, विरोध में जेपी मार्केट बंद, दो आरोपी गिरफ्तार

होली के दिन विजय कुमार जा रहे थे अपने एक रिश्तेदार के घर

by Vivek Sharma
रांची के विधानगर में होली के दिन चाकूबाजी में घायल व्यवसायी विजय कुमार की इलाज के दौरान मौत। विरोध में जेपी मार्केट बंद, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI:  रांची के विद्यानगर इलाके में होली के दिन हुई चाकूबाजी की घटना में घायल व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो जेपी मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उनकी मौत के बाद इलाके के व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं लोगों ने विरोध में जेपी मार्केट को बंद कर दिया है।

जानकारी के अनुसार होली के दिन विजय कुमार अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। बताया जाता है कि विजय कुमार झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों बिट्टू उर्फ रोहित और अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read Also- Khunti Wild Elephant News : जंगल से भटका बीमार हाथी, जानें वन विभाग ने क्या किया

Related Articles