Chaibasa : नालसा दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा मोहम्मद शाकिर ने न्यायालय परिसर में सभी
न्यायिक पदाधिकारियों के साथ मिलकर कई पौधों का रोपण किया, उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि धरती में हरियाली रखना हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है, हम स्वयं ही प्रकृति के द्वारा प्रदान की जा रही तमाम संसाधनों का भरपूर प्रयोग करते हैं और प्रकृति की इन्हीं उदारता पर हमारा जीवन निर्भर है। फिर भी मनुष्य प्रकृति को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचा रहा है।
हमें प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए न सिर्फ अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए वरन उसका पालन पोषण भी करना चाहिए, जिससे प्रकृति की हरियाली बनी रहे और यह पृथ्वी हम सब के लिए यूं ही जीवनदायनी बनी रहे।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय एस बी ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पीयूष श्रीवास्तव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष आनंद प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अक्षत श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रवि चौधरी,सिविल जज सीनियर डिविजन सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, एंजेलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी पूजा पांडेय सहित अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारीयों ने भी पौधा रोपण किया, मौके पर सभी न्यायालय कर्मी भी उपस्थित
थें।

