Home » Jamshedpur Theft: टेल्को में बंद क्वार्टर का ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur Theft: टेल्को में बंद क्वार्टर का ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक कंपनी क्वार्टर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि टाटा मोटर्स के कर्मचारी मोहम्मद रिजवान रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर-3 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह परिवार सहित कुछ दिनों के लिए मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड के अपने दूसरे आवास पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया।

चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और पूरे मकान की तलाशी ली। इसके बाद अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

सोमवार को जब मोहम्मद रिजवान परिवार के साथ वापस क्वार्टर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर गहने और नकदी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत टेल्को थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Read also – Ranchi News: ट्रेजरी घोटाले में वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने का आरोप, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना

Related Articles