Home » The Photon News Exclusive News: जमशेदपुर में ऑटो रिक्शा के किराए में ₹5 तक की हुई वृद्धि, जानें अब कहां का कितना है भाड़ा : Jamshedpur Auto Fare Increased

The Photon News Exclusive News: जमशेदपुर में ऑटो रिक्शा के किराए में ₹5 तक की हुई वृद्धि, जानें अब कहां का कितना है भाड़ा : Jamshedpur Auto Fare Increased

5 साल बाद हुई है बढ़ोतरी, साल 2021 में बढ़ाया गया था किराया

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर आटो का किराया बढोतरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ईरान इजरायल और अमेरिका की जंग का जमशेदपुर पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। केंद्र सरकार के डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद लौह नगरी में टेंपो व ऑटो के किराए में भी वृद्धि कर दी गई है। लगभग ₹5 किराया बढ़ाया गया है। कुछ ऐसे रूट भी हैं जिन पर किराया अभी पूर्ववत रखा गया है। लेकिन अधिकतर मार्गों पर किराए में₹5 तक का इजाफा किया गया है।

शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ के सचिव श्याम किंकर झा और संरक्षक पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की तरफ से किराए का रेट चार्ट जारी किया गया है। श्याम किंकर झा ने बताया कि साल 2021 में आखिरी बार ऑटो रिक्शा और टेंपो के किराए में वृद्धि की गई थी। 5 साल के अंतराल में सभी सामान, खाद्य पदार्थ आदि के मूल्य में काफी वृद्धि हुई है। इसीलिए अब फिर किराया बढ़ाया जा रहा है। डीजल और सीएनजी के मूल्य में भी बढ़ोतरी के बाद किराया बढ़ाना जरूरी हो गया है। किराया बढ़ने से पहले ऑटो चालकों की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास किया गया। किराया का रेट चार्ट डीसी को भी सौंप दिया गया है और डीसी से अपील की गई है कि वह किराए कि बढ़ोतरी को स्वीकृति प्रदान कर दें।

बढ़े हुए किराए का चार्ट

रूटगंतव्यपुराना किराया (रुपया)नया किराया (रुपया)
साकची-बारीडीहबाराद्वारी1010
साकची-बारीडीहभालूबासा, एग्रिको, सिदगोड़ा1015
साकची-बारीडीहएनएमएल, बागुनहातु1520
साकची-डिमनामानगो चौक1015
साकची-डिमनाडिमना चौक1515
साकची-डिमनामानगो चौक, आजाद बस्ती1015
साकची-आजाद बस्ती/पारडीह रोडगरीब कॉलोनी, चेपा पुल1520
साकची-आजाद बस्ती/पारडीह रोडपारडीह चौक2025
साकची-आजाद बस्ती/पारडीह रोडकपाली टीओपी2025
साकची-सोनारीसोनारी एयरोड्रम1015
साकची-सोनारीकागल नगर1520
साकची-कदमा रोडटीएमएच, धतकीडीह1015
साकची-कदमा रोडशास्त्री नगर, कदमा बाजार1520
साकची-कदमा रोडकेपीएस स्कूल2025
साकची-गोलमुरी/टेल्को स्टेशनगोलमुरी, टीन प्लेट1015
साकची-गोलमुरी/टेल्को स्टेशननीलडीह, लेबर ब्यूरो1520
साकची-गोलमुरी/टेल्को Stationखड़ंगा झाड़ प्लाजा2025
साकची-गोलमुरी/टेल्को Stationबर्मामाइंस1015
साकची-गोलमुरी/टेल्को Stationरेलवे स्टेशन2020
साकची-गोलमुरी/टेल्को Stationजेम्को2530
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईबिष्टुपुर1015
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईजुगसलाई2025
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईरेलवे स्टेशन3035
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईविमेंस कॉलेज1520
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईआदित्यपुर एस टाइप2025
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईआदित्यपुर टोल ब्रिज2530
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईडीवीसी मोड़3035
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईगम्हरिया लाल बिल्डिंग3540
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईछोटा गम्हरिया4045
साकची-बिष्टुपुर/आदित्यपुर/जुगसलाईकांड्रा5560
बिष्टुपुर-रेलवे स्टेशनरेलवे स्टेशन2025
जुगसलाई-रेलवे स्टेशनरेलवे स्टेशन1015

Related Articles

Leave a Comment