Home » Koderma Crime: जंगल में पड़ा था महिला का शव; पुलिस जांच करने पहुंची, तभी बज उठी मृतका के मोबाइल की घंटी,फिर …

Koderma Crime: जंगल में पड़ा था महिला का शव; पुलिस जांच करने पहुंची, तभी बज उठी मृतका के मोबाइल की घंटी,फिर …

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के मलकोको गांव के जंगल में एक महिला का शव देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव बरामद करने पहुंची थी। तभी मृत महिला के मोबाइल की घंटी बज उठी। इससे पुलिस को इसकी पहचान करने में परेशानी नहीं हुई और परत दर परत राज खुलने लगा।

मंगलवार सुबह ग्रामीण जंगल के पास मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी एक महिला का शव देखा। उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी शकुंतला देवी (40) के रूप में की गई है। पुलिस जब जांच में जुटी थी, तभी मृतका के मोबाइल पर एक कॉल आया। पुलिस ने कॉल रिसीव कर बात की और कॉल करने वाले व्यक्ति से महिला के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही उसे घटना की सूचना दी।

दो महीने से लापता थी महिला

ग्रामीणों ने बताया कि शकुंतला देवी करीब दो महीने पहले घर से लापता हो गई थी। उसका अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने महिला थाना में पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों के अनुसार महिला ने यह भी बताया था कि वह कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी और इसी कारण वह पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी थी। हालांकि, बाद में उस युवक के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था। इसी तनाव के बीच युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा।

Read Also: Election Analysis: विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों में से अधिकतर मुस्लिम; पांच राज्यों का परिणाम दिखा रहा आईना


Related Articles

Leave a Comment