Home » Dhanbad Crime: दिनदहाड़े गुंडागर्दी से थर्राया धनबाद, ज्वेलरी दुकान में घुसकर मचाया उत्पात, खौफनाक मंजर CCTV में दर्ज

Dhanbad Crime: दिनदहाड़े गुंडागर्दी से थर्राया धनबाद, ज्वेलरी दुकान में घुसकर मचाया उत्पात, खौफनाक मंजर CCTV में दर्ज

हॉलमार्किंग का सामान लेकर जा रहे कर्मचारी को स्कूटी सवार तीन युवकों ने घेरा, मारपीट के बाद सामान छीनने का आरोप

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनोद बिहारी चौक उस वक्त गोलियों-लाठियों के खौफ से गूंज उठा, जब एक नामी ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया गया। अचानक हुई इस हिंसक वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।

​कर्मचारी से लूट और मारपीट से हुई शुरुआत

घटना की शुरुआत दुकान के एक कर्मचारी के साथ रास्ते में हुई हाथापाई से हुई। कर्मचारी ज्वेलरी हॉलमार्किंग के बेहद जरूरी काम से बाहर निकला था। तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ बेहरमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास मौजूद हॉलमार्किंग से जुड़ा कीमती सामान भी छीन लिया। जब स्थिति बिगड़ने लगी और आसपास के लोग जुटने लगे, तो तीनों युवक अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर पैदल ही फरार हो गए।

​20-25 हमलावरों का धावा, दुकान में भारी तोड़फोड़

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसके कुछ ही देर बाद करीब 20 से 25 उपद्रवियों का एक बड़ा समूह गोलबंद होकर ज्वेलरी शॉप पर आ धमका। दुकान में घुसते ही इन लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और काउंटर से लेकर सामान तक को नुकसान पहुंचाया। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों को भी बुरी तरह पीटा गया।

दुकानदार ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात की लाइव तस्वीरें कैद हो गई हैं, जिसमें आरोपियों की दबंगई साफ देखी जा सकती है।

​सदर थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है। मामले के पीछे की असली वजह का पता दोनों पक्षों के बयान और गहन तफ्तीश के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
Read Also: Jharkhand Education: सपनों को मिलेगी नई उड़ान, बिना एक पैसा खर्च किए डॉक्टर-इंजीनियर बनेंगे 400 होनहार छात्र 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment