Home » Jamshedpur NH Flyover: नेशनल हाईवे फ्लाईओवर निर्माण में फंस रहा वन विभाग का पेच, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण

Jamshedpur NH Flyover: नेशनल हाईवे फ्लाईओवर निर्माण में फंस रहा वन विभाग का पेच, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण

वन विभाग से तालमेल कर सभी अड़चनों को दूर करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को रांची टाटा नेशनल हाईवे 33 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि फ्लाईओवर के निर्माण में कुछ अड़चन आ रही है। वन विभाग की भूमि को लेकर तकनीकी पेच फंसा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह वन विभाग के साथ मिलकर जो भी बाधा आ रही है, उसको दूर करें।

वन विभाग की जमीन के चलते निर्माण हो रहा बाधित

अधिकारियों ने उनको बताया कि परियोजना का एक हिस्सा वन विभाग की भूमि से जुड़ा हुआ है। इसी के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि उम्मीद है कि अड़चन दूर हो जाएगी और निर्माण कार्य तेजी से निर्बाध रूप से आगे बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

समय सीमा के भीतर निर्मित होगा नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर

केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कार्यकारी संस्था के पदाधिकारी से भी बातचीत की। परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य कितनी तेजी से चल रहा है और कार्य निर्माण में जो चुनौतियां आ रही हैं, उसके बारे में भी पूछताछ की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर का निर्माण समय सीमा के भीतर कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में आधारभूत संरचना के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। सड़क पुल और फ्लाईओवर के निर्माण तेजी से किया जा रहे हैं। मानगो इलाके में नेशनल हाईवे पर बन रहा यह फ्लाईओवर भी काफी महत्वपूर्ण है। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद पारडीह चौक, मानगो और डिमना चौक में आवागमन आसान हो जाएगा। ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। इस रोड से हजारों वाहन गुजरते हैं और अक्सर लंबा जाम लगने से लोगों का समय बर्बाद होता है। फ्लाईओवर बनने के बाद ऐसा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर के लिए इस तरह के फ्लाई ओवर का निर्माण बेहद जरूरी है।

Read also Jharkhand BJP : भाजपा नेताओं के जिलों में प्रवास की बनेगी योजना, संगठन विस्तार और सरकार के खिलाफ आंदोलनों पर रहेगा जोर

 

Related Articles

Leave a Comment