Home » Ranchi Crime News:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप,युवक को मारी दो गोलियां

Ranchi Crime News:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप,युवक को मारी दो गोलियां

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में बुधवार देर रात फायरिंग की गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गया है।

मौलाना आजाद कॉलोनी में आपसी विवाद के बाद कई चक्र गोलियां दागी गईं। इस घटना में शमशेर नाम के युवक को दो गोलियां लगी हैं। वारदात नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के बगल में स्थित पप्पू होटल के पास की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर शमशेर नाम के युवक का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और गोली चला दी। अपराधी ने शमशेर को दो गोलियां मारी।

गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोली चलाने वाला मौके से फरार हो गया। वहीं कुछ लोग घायल शमशेर को पहले अंजुमन अस्पताल ले गए जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में घायल शमशेर अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम का पुत्र है।

सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। नामकुम थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब तक की जांच में मामला पुराने विवाद में हुई फायरिंग का प्रतीत हो रहा है।

 

`ranchi-namkum-firing-youth-injured-old-dispute`

 

Ranchi News, Namkum Firing, Ranchi Crime, Jharkhand Crime, Gunfire Incident, Shamsher Injured, Namkum Police, Crime News, Ranchi Police, Jharkhand News

 

Related Articles

Leave a Comment