Home » Chaibasa News : पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गोपालपुर में विशेष पूजा, पीएम की दीर्घायु की कामना

Chaibasa News : पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गोपालपुर में विशेष पूजा, पीएम की दीर्घायु की कामना

Chaibasa News : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की संस्कृति और गौरव को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

by Rajeshwar Pandey
Special Puja Held in Gopalpur on Completion of 12 Years of Modi Government
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर सेवा देने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कराईकेला मंडल के गोपालपुर स्थित जयरा माई स्थल पर मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। ग्राम पुजारी द्वारा पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।

गीता कोड़ा और मधु कोड़ा रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, मंडल अध्यक्ष सुशील मंडल, विजय गागराई, तीर्थ जमुदा, अमरेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

बिरसा मुंडा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की संस्कृति और गौरव को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने तथा नई दिल्ली में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों की स्थापना जैसे ऐतिहासिक कार्य उनके नेतृत्व में हुए हैं। आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

झारखंड को मिला योजनाओं का लाभ

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड को आधारभूत संरचना, रेलवे, सड़क, पेयजल और जनकल्याणकारी योजनाओं में उल्लेखनीय लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को राष्ट्रीय सम्मान देकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय हैं। विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। अंत में सभी ने जयरा माई से प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

Read Also: Chaibasa Crime News : दहेज नहीं मिलने पर हत्या किए जाने के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद, 10-10 हजार जुर्माना

Related Articles

Leave a Comment