Home » Chakradharpur News : गोइलकेरा में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, दोनों पैर कटे

Chakradharpur News : गोइलकेरा में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, दोनों पैर कटे

Chakradharpur News : घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल सुखराम को गोइलकेरा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा स्टेशन के आउटर में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल गोइलकेरा क्रिस्तान टोली निवासी सुखराम सांडिल
युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।

रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 7 बजे सुखराम गोइलकेरा रेलवे फाटक के बगल से रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान तेज गति से मालगाड़ी आ गई। बचने का मौका नहीं मिला और वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल सुखराम को गोइलकेरा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सुखराम मंगलवार शाम गोइलकेरा के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से आउटर क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। आए दिन हो रहे हादसों से लोग चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also: Chaibasa News : चाईबासा में दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग टैक्स शिविर संपन्न, 4.33 लाख राजस्व संग्रह

Related Articles

Leave a Comment