Home » Jamshedpur News : पेट्रोल-डीजल की मार: जमशेदपुर में अगले महीने से स्कूल वैन और ऑटो का बढ़ेगा किराया, दूरी के आधार पर 50 से 200 रुपए तक की बढ़ाेतरी की तैयारी

Jamshedpur News : पेट्रोल-डीजल की मार: जमशेदपुर में अगले महीने से स्कूल वैन और ऑटो का बढ़ेगा किराया, दूरी के आधार पर 50 से 200 रुपए तक की बढ़ाेतरी की तैयारी

Jamshedpur News : वैन चालक समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले लंबे समय से ईंधन की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और बढ़ोतरी देखी जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
School van and auto-rickshaw fare hike in Jamshedpur due to rising petrol and diesel prices
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर के अभिभावकों के लिए एक बड़ी और जेब ढीली करने वाली खबर है। यदि आपका बच्चा स्कूल वैन या ऑटो से स्कूल जाता है, तो ग्रीष्मावकाश (गर्मी की छुट्टियों) के बाद आपको अपनी जेब और ढीली करनी होगी। लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को देखते हुए ‘जमशेदपुर स्कूली वैन चालक समिति’ ने मासिक किराए में बढ़ोतरी करने का कड़ा फैसला लिया है। इसे लेकर समिति की बैठक जल्द हाेगी, जिसमें किराए में बढ़ाेतरी का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद इससे अभिभावकाें काे अवगत करा दिया जाएगा।

जाे निर्णय लिया गया है उसके तहत अलग-अलग रूट और दूरी के हिसाब से मासिक भाड़े में ₹50 से लेकर ₹200 तक की वृद्धि की जाएगी। यह नई दरें स्कूल खुलने के बाद जुलाई माह से लागू की जाएंगी। कई वैन चालकाें ने इससे अभिभावकाें काे अवगत करा भी दिया है।

इस लिए लिया गया किराए में बढ़ोतरी का फैसला

वैन चालक समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले लंबे समय से ईंधन की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके साथ ही वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, मोबिल (इंजन ऑयल) और फिटनेस-इंश्योरेंस के शुल्क में भी काफी इजाफा हुआ है। चालकों का तर्क है कि पुराने किराए पर वाहनों का परिचालन करना अब आर्थिक रूप से घाटे का सौदा साबित हो रहा था। कई चालकों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया था, जिसके कारण मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है।

अभिभावकों की बढ़ी चिंता

इधर, इस फैसले की जानकारी मिलते ही अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। साकची, बिष्टुपुर, मानगो और टेल्को क्षेत्र के कई अभिभावकों का कहना है कि सत्र की शुरुआत में ही स्कूलों ने री-एडमिशन फीस, किताबों और कॉपियों के दाम बढ़ा दिए थे। अब अचानक वैन और ऑटो का किराया बढ़ने से उनका मासिक बजट पूरी तरह से गड़बड़ा जाएगा। खासकर उन परिवारों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा, जिनके दो या तीन बच्चे अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं।

रूट और दूरी के अनुसार संभावित किराया वृद्धि चार्ट

  • मानगाे से साकची: 50 से 100 रुपए
  • मानगाे से बिष्टपुर: 100 से 150 रुपए
  • साेनारी से बिष्टुपुर: 50 से 100 रुपए
  • आदित्यपुर से साकची: 100 से 150 रुपए
  • परसुडीह से साकची: 100 से 200 रुपए
  • सिदगाेड़ा से टेल्काे: 100 से 150 रुपए
  • बारीडीह से टेल्काे: 50 से 100 रुपए
  • गाेलमुरी से टेल्काे: 100 से 150 रुपए
  • बर्मामाइंस से बिष्टपुर: 100 से 150 रुपए

जिस तरह से तेल के दाम में बढ़ाेत्तरी हुई है उससे किराए में बढ़ाेतरी के अलावा हमारे पास और काेई चारा नहीं बचा है। अगले महीने से किराया बढ़ना तय है। इसे लेकर जल्द ही हम बैठक करेंगे, जिसमें यह तय किया जाएगा की किस रूट पर कितना किराया बढ़ाया जाएगा। यह बढ़ाेत्तरी न्यूनतम 50 व अधिकतर 200 रुपए तक की हाेगी। हमें पता है कि इसका बाेझ अभिभावकाें पर पड़ेगा। लेकिन हमारी भी मजबूरी है। –संताेष मंडल अध्यक्ष जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति

Read Also: Jamshedpur SBI Agent Arrested: फ्रीज बैंक अकाउंट खोलने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत लेते SBI एजेंट को CBI ने रंगे हाथ दबोचा

Related Articles

Leave a Comment