Home » Nabad में स्क्रूटनी में तीन प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, अब 25 उम्मीदवार मैदान में

Nabad में स्क्रूटनी में तीन प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, अब 25 उम्मीदवार मैदान में

by Rakesh Pandey
Election Commission
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : Nabad Candidates Nominations  Rejected : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्राप्त सभी 28 नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की। स्क्रूटनी के दौरान कुछ उम्मीदवार स्वयं और कुछ उम्मीदवारों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

स्क्रूटनी में 3 प्रत्याशी हीरा लाल शंखवार, नारायण गिरी तथा गौतम कुमार महतो का नामांकन अस्वीकार किया गया। इसके साथ ही अब 25 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 9 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। धनबाद में 25 मई को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान निर्धारित है। 4 जून 2024 को मतगणना तथा 6 जून को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक अनूप खिनची, उपायुक्त माधवी मिश्रा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला तथा अन्य लोग मौजूद थे।

READ ALSO : Jharkhand ED Raid : झारखंड के मंत्री के सचिव व घरेलू नौकर गिरफ्तार, ED ने इनसे बरामद किए थे 34 करोड़ रुपये

Related Articles